हालात

समीर वानखेड़े, क्या आपकी साली ड्रग्स का कारोबार करती है? महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक का एनसीबी अफसर से सवाल

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने नया धमाका किया है। उन्होंने एक केस की फोटो शेयर करते हुए एनसीबी के अफसर समीर वानखेड़े से सवाल पूछा है कि क्या उनकी साली ड्रग्स का कारोबार करती है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

आर्यन खान केस के सामने आने के बाद से ही महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक एनसीबी अफसर समीर वानखेड़े पर हमलावर हैं। वे अब तक कई खुलासे कर चुके हैं, जिसके बाद समीर वानखेड़े को आर्यन खान केस की जांच से हटा दिया गया है।

नवाब मलिक ने नया धमाका किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि, "समीर दाउद वानखेड़े, क्या आपकी साली हर्षदा दीनानाथ रेडकर ड्रग्स के कारोबार में शामिल है? आपको इसका जवाब देना चाहिए क्योंकि उनका केस पुणे कोर्ट में लंबित है। यह रहा सबूत..."

इस ट्वीट के साथ नवाब मलिक ने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं जिसमें किसी केस का जिक्र है।

नवाब मलिक के इन आरोपों पर समीर वानखेड़े की तरफ से कथित तौर पर सफाई भी दी गई है, जिसमें समीर वानखेड़े ने कहा है कि यह केस 2008 का है और उस वक्त वह एनसीबी में नहीं थे। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने कि उन्होंने 2017 में शादी की है इसलिए इतने पुराने केस से उनक कोई संबंध नहीं है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 08 Nov 2021, 10:33 AM IST

  • अर्थतंत्र की खबरें: दिवाली से पहले शेयर बाजार में जश्न, सेंसेक्स 2,009 अंक चढ़ा और धनतेरस से पहले सोना-चांदी में उछाल

  • ,
  • रोनाल्डोः 3 बड़ी ट्रॉफी, सर्वाधिक गोल और अनगिनत रिकॉर्ड्स, पुर्तगाल की जर्सी में हासिल किए कई ऐतिहासिक मुकाम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनावः तीसरे चरण के मतदान के दौरान कई जगह हंगामा, कई बूथों पर मारपीट और झड़प

  • ,
  • खेल: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास और CSK और SRH ने की खिलाड़ियों की अदला-बदली