
नक्सली नेता प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के खिलाफ नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) ने आगामी 27 जनवरी को झारखंड और बिहार में बंद का एलान किया है। संगठन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि 21 से लेकर 26 जनवरी तक प्रतिरोध सप्ताह मनाया जाएगा। नक्सलियों के इस एलान को लेकर बिहार और झारखंड दोनों राज्यों में पुलिस को अलर्ट किया गया है।
Published: 21 Jan 2022, 1:57 PM IST
खुफिया विभाग ने आशंका जताई है कि 21 जनवरी से लेकर 27 जनवरी तक नक्सली पुलिस और सुरक्षा बलों को निशाना बना सकते हैं। आशंका जताई गई है कि नक्सली रेलवे ट्रैक और सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं । इसे लेकर पुलिस पिकेट, पोस्ट और थानों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने की सलाह दी गई है। पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिला मुख्यालयों को नक्सलियों के एलान के मद्देनजर सतर्कता पूर्वक लॉन्ग पेट्रोलिंग चलाने और संवेदनशील इलाकों में खास निगाह रखने का निर्देश दिया है।
Published: 21 Jan 2022, 1:57 PM IST
नक्सलियों की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी ने सामाजिक कुरीतियों और व्यवस्था की खामियो के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया है। दोनों कई तरह की बीमारियों से परेशान हैं, लेकिन पुलिस उन्हें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध उपलब्ध नहीं करा रही है। नक्सलियों ने दोनों को राजनीतिक बंदी का दर्जा देने की मांग की है।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: 21 Jan 2022, 1:57 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 21 Jan 2022, 1:57 PM IST