हालात

NCERT समिति का बड़ा कदम, देश के सभी स्कूली पाठ्यपुस्तकों में 'इंडिया' की जगह 'भारत' लिखने की सिफारिश की

NCERT समिति ने सभी स्कूली पाठ्यपुस्तकों में इंडिया की जगह 'भारत' लिखने की सिफारिश की है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

'इंडिया' और 'भारत' नाम के विवाद को एक बार फिर हवा मिल गई है। NCERT समिति के एक कदम ने इस विवाद हवा दे दी है। NCERT समिति ने सभी स्कूली पाठ्यपुस्तकों में इंडिया की जगह 'भारत' लिखने की सिफारिश की है।

'इंडिया' और 'भारत' नाम पर कब विवाद खड़ा हुआ?

इंडिया और भारत के नाम पर पिछले महीने उस समय विवाद खड़ा हो गया था जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से जी-20 सम्मेलन के सिलसिले में भेजे गए निमंत्रण पत्र में उन्हें 'प्रेसीडेंट ऑफ भारत' लिखा गया था। 9 सितंबर के लिए राष्ट्रपति की ओर से दिए जा रहे रात्रिभोज कार्यक्रम के लिए धर्मेंद्र प्रधान को जो निमंत्रण पत्र भेजा गया था, उसे उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट किया था। यह रात्रिभोज नए बने 'भारत मंडपम' में होने वाला था और निमंत्रण पत्रों पर सामान्य तौर पर लिखे जाने वाले 'प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया' की जगह 'प्रेसीडेंट ऑफ भारत' लिखा गया है।

निमंत्रण पत्र के सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद विपक्ष ने यह आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार देश के नाम के तौर पर 'इंडिया' शब्द का इस्तेमाल बंद कर रही है और इसे अब सिर्फ 'भारत' कहे जाने की योजना है। विपक्ष ने यह भी कहा था कि जबसे उसके नए गठबंधन का नाम INDIA रखा गया है, तबसे बीजेपी के अंदर बेचैनी है। यही वजह है कि INDIA की जब अब भारत नाम को तरजीह दी जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 25 Oct 2023, 2:31 PM IST

  • 'भगवंत मान की ईमानदारी का नकाब हाईकोर्ट ने उतारा', भ्रष्टाचार मामले की जांच CBI को सौंपने का कांग्रेस ने स्वागत किया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR में रेप की घटनाओं पर SC की बड़ी टिप्पणी, 'कुछ संवेदनशील इलाकों में महिलाएं सुरक्षित नहीं'

  • ,
  • राजस्थान: जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर JDA की कार्रवाई, 260 घर-दुकानों पर चलेगा अभियान, HC के आदेश के बाद एक्शन

  • ,
  • 'जस्टिस उज्जल भुइयां की टिप्पणियों से ज्ञानेश कुमार बेनकाब', जयराम बोले- उन्हें पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं

  • ,
  • त्योहारों के दौरान स्ट्रीट वेंडर्स को बिना वजह न हटाएं, NHRC ने राज्यों को दिए निर्देश, कहा- वैकल्पिक जगह देकर ही हटाएं