हालात

NCP प्रमुख शरद पवार को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई के पुलिस कमिश्नर से मिलकर बेटी सुप्रिया सुले ने की शिकायत

सुप्रिया सुले ने कहा कि शरद पवार के नाम से मेरे व्हाट्सएप पर संदेश आया है। उन्हें एक वेबसाइट से धमकी दी गई है और साथ ही संबंधित अकाउंट से भी ऐसे ही संदेश आए हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी मिली है। शरद पवार को धमकी मिलने के बाद उनकी बेटी सुप्रिया सुले ने मुंबई पुलिस में शिकायत की है। सुप्रिया सुले मुंबई पुलिस के कमिश्नर से मिलने उनके दफ्तर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने शरद पवार को धमकी मिलने की जानकारी दी।

Published: undefined

सुप्रिया सुले ने कहा, “शरद पवार के नाम से मेरे व्हाट्सएप पर संदेश आया है। उन्हें एक वेबसाइट से धमकी दी गई है और साथ ही संबंधित अकाउंट से भी ऐसे ही संदेश आए हैं। मैं यहां न्याय मांगने आई हूं। मेरी केंद्रीय गृह मंत्री और महाराष्ट्र के गृह मंत्री से मांग है कि यह जो गंदी राजनीति हो रही है, वो रुकनी चाहिए। इस तरह के कार्य ठीक नहीं हैं।”

Published: undefined

शरद पवार को लेकर व्हाट्सएप पर आए धमकी भरे मैसेज में क्या है। इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। न ही सुप्रिया सुले और ना ही किसी पुलिस अधिकारी की तरफ से ही इसे लेकर कोई जानकारी दी गई है। खबरों के मुताबिक, वाट्सऐप पर मिली धमकी में कहा गया है, 'शरद पवार तुम्हारा दाभोलकर जैसा हाल होगा।'

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • मुंबई एयरपोर्ट पर टल गया बड़ा हादसा, एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों के पंख आपस में टकराए, सभी यात्री सुरक्षित

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बिरला को राहुल गांधी का पत्र, सरकार के इशारे पर आपने बोलने से रोका, यह लोकतंत्र पर काला धब्बा

  • ,
  • बीजेपी वाले सच्चाई से डरते हैं, इसलिए राहुल गांधी को बोलने नहीं दे रहे, हम निलंबन से नहीं डरने वालेः वेणुगोपाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तानी अदालत का इमरान खान की बहन के खिलाफ वारंट जारी और रुस ने तेल खरीद पर किया दावा

  • ,
  • 'टीएमसी विधायकों वाली सीटों से कई मतदाता हटाए जा रहे हैं', ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए