हालात

NCP प्रमुख शरद पवार ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर मोदी सरकार को घेरा, लगाया देश को गुमराह करने का आरोप

एनसीपी प्रमुख ने कहा कि शिवाजी महाराज ने हमें दिल्ली के सिंहासन के आगे झुकना नहीं सिखाया है। आज हम ऐतिहासिक जगह पर एकत्र हुए हैं। तालकटोरा का एक इतिहास है। सदाशिराव पेशवा पुणे से दिल्ली आए थे। वे तालकटोरा में रुके थे। दिल्ली ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी का बिगुल बजाते हुए दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन किया। इस दौरान पार्टी के मुखिया शरद पवार नें केंद्र की मोदी सरकार पर चीन के मुद्दे पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने हर वक्त देश को गुमराह किया।

Published: undefined

शरद पवार ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं। 2020 में चीनी हमारे देश के अंदर घुसे और प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की सीमा में किसी ने घुसपैठ नहीं की है। चीन नें भारतीय क्षेत्र के अंदर एक पूरा गांव बना लिया है। हमारी सरकार ने साफ तौर पर इसको नकारा। हमारे पास अरुणाचल प्रदेश में चीनी निर्माण से निपटने के लिए बुनियादी ढांचा भी नहीं है। हमारी सीमाओं की रक्षा करने में सरकार की पूर्ण विफलता को स्पष्ट रूप से दिखाया है।

Published: undefined

एनसीपी प्रमुख ने आगे कहा कि शिवाजी महाराज ने हमें दिल्ली के सिंहासन के आगे झुकना नहीं सिखाया है। आज हम ऐतिहासिक क्षेत्र में एक साथ आए हैं। तालकटोरा का एक इतिहास है। सदाशिराव पेशवा पुणे से दिल्ली आए थे। वे तालकटोरा में रुके थे। दिल्ली ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान, श्रीलंका ने तानाशाही देखी, धार्मिक हिंसा देखी। वहां का संसदीय लोकतंत्र नष्ट हो गया। हम अभी तक इस सड़क से नीचे नहीं उतरे हैं। महात्मा गांधी के बलिदान के कारण नेहरू सरदार पटेल मौलाना आजाद ने यह शांति लाई।

Published: undefined

वहीं अधीवेशन के दौरान एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि सभी दल के नेता आज शरद पवार के पास मार्गदर्शन के लिए आते हैं। चाहे नीतीश हों या ममता या फिर लेफ्ट या कांग्रेस के नेता हों, सभी दलों को लगता है कि पवार जी मिलाकर रख सकते हैं। गुजरात के चुनाव आगे हैं, लोकसभा का चुनाव भी आने को है। आपने देखा कि किस तरह से अनैतिक तरीके से महाराष्ट्र की सरकार गिराई गई। आने वाले वक्त में विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव का सामना करना है। महाराष्ट्र में महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार की स्थापना कर अभिनव प्रयोग किया गया।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की उठाई मांग, लोकसभा-राज्यसभा 9 मार्च तक स्थगित

  • ,
  • अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन की मुश्किलें बढ़ी, साकेत कोर्ट ने सिद्दीकी की न्यायिक हिरासत बढ़ाई, ED को भी भेजा नोटिस

  • ,
  • IND vs PAK: 'जब वह रुके तो बस...', पाक स्पिनर तारिक के खिलाफ अश्विन ने बनाया खतरनाक प्लान, बताया कैसे बनेगा काम

  • ,
  • झारखंडः हजारीबाग के गांव में हाथियों का तांडव, 6 ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला

  • ,
  • राजस्थान के भीलवाड़ा में दर्दनाक हादसा, शराब समझकर बर्तन धोने का केमिकल पीया, तीन महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत