हालात

नवाब मलिक का फडणवीस को चैलेंज- साबित करें मेरे अंडरवर्ल्ड से संबंध, वानखेड़े पर भी लगाया हजारों करोड़ की वसूली का आरोप

नवाब मलिक ने देवेंद्र फडणवीस को चुनौती भी दी कि वह जो खुलासे करने की बात कर रहे हैं उनको दिवाली के बाद नहीं पहले ही कर दें। गौरतलब है कि देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि वह दिवाली के बाद बम फोड़ेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र में ड्रग्स केस को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस पर पलटवार किया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने एक बार फिर मुंबई क्रूज ड्रग्‍स मामले को लेकर एनसीबी के मुंबई जोन के चीफ समीर वानखेड़े के साथ बीजेपी पर भी हमला बोला है। इस बार उन्‍होंने महाराष्‍ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को निशाने पर लिया है।

फोटो : सोशल मीडिया

नवाब मलिक ने देवेंद्र फडणवीस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि उनका अंडरवर्ल्ड से कोई संबंध नहीं है। साथ ही अपनी सफाई में एक बार फिर कहा है कि उनके दामाद के घर से कोई गांजा नहीं मिला था, उसका पंचनामा भी है। नवाब मलिक ने कहा कि ”कल देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाए कि मेरे दामाद के घर से गांजा बरामद हुआ। देवेंद्र जी आपका निकटतम वानखेड़े है, पंचनामा मंगा लीजिए। नवाब मलिक के दामाद के घर से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई, उसका पंचनामा है।”

'वानखेड़े की प्राइवेट आर्मी शहर में करती है ड्रग्स का कारोबार'

नवाब मलिक ने देवेंद्र फडणवीस को चुनौती भी दी कि वह जो खुलासे करने की बात कर रहे हैं उनको दिवाली के बाद नहीं पहले ही कर दें। गौरतलब है कि देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि वह दिवाली के बाद बम फोड़ेंगे। आपको प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। कहा गया है कि नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड कनेक्शन हैं। मैंने अपनी जिंदगी के 62 साल इसी शहर में गुजारे हैं। किसी में उंगली उठाने और कहने की हिम्मत नहीं है कि मेरे अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं।

नवाब मलिक ने कहा कि समीर वानखेड़े जब से इस विभाग में आया उसने अपनी एक प्राइवेट आर्मी खड़ी की। ये प्राइवेट आर्मी धड़ल्ले से शहर में ड्रग्स का कारोबार करती है, छोटे-छोटे मामले उजागर होते हैं, लोगों को फंसाया जाता है। वानखेड़े के जरिए हज़ारों करोड़ रुपये की उगाही हुई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • होर्मुज स्ट्रेट में तीन जहाजों में लगी आग, ईरान की आईआरजीसी ने बारूदी सुरंग से टक्कर को बताया वजह

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: दिवाली से पहले शेयर बाजार में जश्न, सेंसेक्स 2,009 अंक चढ़ा और धनतेरस से पहले सोना-चांदी में उछाल

  • ,
  • रोनाल्डोः 3 बड़ी ट्रॉफी, सर्वाधिक गोल और अनगिनत रिकॉर्ड्स, पुर्तगाल की जर्सी में हासिल किए कई ऐतिहासिक मुकाम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनावः तीसरे चरण के मतदान के दौरान कई जगह हंगामा, कई बूथों पर मारपीट और झड़प