हालात

NCP कोर कमेटी ने शरद पवार का इस्तीफा किया नामंजूर, अब पवार पर टिकी सभी की निगाहें

एनसीपी उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि हमने समिति की बैठक की और शरद पवार के इस्तीफे को हम लोगों ने एक मत से नामंजूर कर दिया और हम उनसे विनती करते हैं कि वे पद पर कायम रहें और अपनी जिम्मेदारी निभाएं। हमने यह फैसला लिया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कोर कमेटी ने शरद पवार का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। इस संबंध में एनसीपी उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शरद पवार ने 2 मई को अचानक अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी। उन्होंने आगे की कार्रवाई के लिए और नए अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए पार्टी नेताओं की एक समिति नियुक्त की। आज हमने समिति की बैठक की और शरद पवार के इस्तीफे को हम लोगों ने एक मत से नामंजूर कर दिया और हम उनसे विनती करते हैं कि वे पद पर कायम रहें और अपनी जिम्मेदारी निभाएं। हमने यह फैसला लिया है।

प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि पवार साहब ने हमें बिना बताए फैसला ले लिया। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेता की सभी मांगों पर विचार करते हुए हमने आज बैठक की और समिति ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है। समिति सर्वसम्मति से इस इस्तीफे को खारिज करती है और हम उनसे पार्टी अध्यक्ष के पद पर बने रहने का अनुरोध करते हैं।

एनसीपी उपाध्यक्ष ने कहा, “मेरे साथ कई नेताओं ने पवार साहब से मुलाकात की और हमने उनसे लगातार अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया, क्योंकि इस समय देश और पार्टी को उनकी जरूरत है। न केवल एनसीपी नेताओं, बल्कि पार्टी के अन्य नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों ने भी उनसे पार्टी प्रमुख बने रहने का अनुरोध किया।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • हाईकोर्ट ने सहारनपुर में मस्जिद हटाए जाने खिलाफ दाखिल याचिका पर यूपी सरकार से मांगा जवाब, जुर्माना वसूली के आदेश पर भी रोक

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थन में निकाय चुनाव के दौरान EVM खराब, जयपुर, झुंझुनू, कोटा, पुष्कर में लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

  • ,
  • बिहार: भागलपुर में BJP नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, सिर में लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

  • ,
  • राजस्थान: निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, कई जगह EVM में खराबी के आरोप, झुंझुनूं में निर्दलीय उम्मीदवार पर हमला

  • ,
  • बिहार के भागलपुर में दो जगह टूटे तटबंध, कोसी के बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता, 27,954 लोग राहत शिविरों में