हालात

एनडीए ने भले सरकार बना ली, लेकिन शपथ लेने वाले भी खुश नहीं और जनता भी निराशः अखिलेश यादव

सपा प्रमुख ने नए मंत्रिमंडल को लेकर कहा कि ये जैसे 2024 साल बदला है, समय बदला है, ऐसे ही आगे सबकुछ बदला दिखाई देगा। अगर एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो निश्चित है कि देश में कुछ ना कुछ नया होता।

अखिलेश यादव बोले- एनडीए ने भले सरकार बना ली, लेकिन शपथ लेने वाले भी खुश नहीं और जनता भी निराश
अखिलेश यादव बोले- एनडीए ने भले सरकार बना ली, लेकिन शपथ लेने वाले भी खुश नहीं और जनता भी निराश फोटोः IANS

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को सैफई में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एनडीए ने भले ही सरकार बना ली है। लेकिन, इसके बावजूद भी उनके चेहरों पर खुशी नहीं दिखाई दे रही है। जनता में भी खुशी का एहसास नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जिन्होंने शपथ ली है, वह भी खुश नहीं हैं। सरकार बनाने वाले भी खुश नजर नहीं आ रहे हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि एनडीए की सरकार बनने के बाद जनता में भी खुशी का एहसास नहीं है। केंद्र में सरकार बनाने वालों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई नहीं दे रही है।

सपा प्रमुख ने नए मंत्रिमंडल को लेकर कहा कि ये जैसे 2024 साल बदला है, समय बदला है, ऐसे ही आगे सबकुछ बदला दिखाई देगा। अगर एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो निश्चित है कि देश में कुछ ना कुछ नया होता। केंद्र में नवगठित एनडीए सरकार से देशवासियों को कुछ भी नया नहीं मिलने वाला है।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि अगर यही हाल रहा तो उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। करहल विधानसभा सीट छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से बात की है। दो जगह से जीत पर एक जगह की सीट छोड़ने पड़ेगी। आपके सामने बहुत जल्द निर्णय होगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अर्थतंत्र की खबरें: आईटी शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट और जानें सोने-चांदी का ताजा भाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम में दिखा हिंसा का ‘बंगाल मॉडल’, हमारे नेताओं पर हमले की स्वतंत्र जांच हो: कांग्रेस

  • ,
  • जमुई कांडः आरोपियों से ज्यादा उजागर करने वालों के पीछे पड़ी बिहार पुलिस! 120 सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ केस दर्ज

  • ,
  • खेल: श्रेयस अय्यर ने की जापान की तारीफ और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

  • ,
  • बिहार: जमुई घटना को लेकर तेजस्वी ने सरकार को घेरा, राज्य में बच्चियां सुरक्षित नहीं, घटना बेहद गंभीर और शर्मनाक