हालात

मध्य प्रदेश में 85 वर्ष से ज्यादा उम्र के लगभग 3 लाख मतदाता, घर से वोट डालने की सुविधा देगा आयोग

राज्य में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 64 लाख 76 हजार 110 है। इनमें पुरुष मतदाता 2 करोड़ 90 लाख और महिला मतदाता 2 करोड़ 74 लाख हैं। थर्ड जेंडर 1,228 और विदेश में रहने वाले 118 मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्या 16 लाख 49 हजार 641 है।

मध्य प्रदेश में 85 वर्ष से ज्यादा उम्र के लगभग 3 लाख मतदाता, घर से वोट डालने की मिलेगी सुविधा
मध्य प्रदेश में 85 वर्ष से ज्यादा उम्र के लगभग 3 लाख मतदाता, घर से वोट डालने की मिलेगी सुविधा फोटोः IANS

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मंगलवार को बताया कि राज्य में लोकसभा की 29 सीटों पर 5 करोड़ 64 लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या लगभग तीन लाख है। वहीं, 18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्या लगभग 16.50 लाख है।

Published: undefined

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनावी तैयारी का ब्योरा देते हुए बताया कि राज्य में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 64 लाख 76 हजार 110 है। इनमें पुरुष मतदाता लगभग 2 करोड़ 90 लाख और महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 74 लाख है। थर्ड जेंडर मतदाता 1,228 और विदेश में रहने वालों की संख्या 118 है। सर्विस वोटर 74,835 हैं। इनमें 18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्या 16 लाख 49 हजार 641 है।

Published: undefined

उन्होंने आगे बताया कि चुनाव आयोग ने 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए घर से ही वोट करने की व्यवस्था की है। ऐसे मतदाताओं की संख्या 2 लाख 89 हजार 503 है। जबकि, दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 5 लाख 79 हजार 130 है। विधानसभा चुनाव में 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं को घर से वोट करने की सुविधा प्राप्त थी। इस बार कुछ संशोधन हुआ है और 85 वर्ष की आयु से अधिक के लोग ही घर से मतदान कर सकेंगे।

Published: undefined

राज्य की लोकसभा सीटों की स्थिति का विवरण देते हुए अनुपम राजन ने बताया कि सबसे कम मतदाता छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र में हैं। जबकि, सबसे अधिक मतदाता इंदौर संसदीय क्षेत्र में हैं। यह संख्या 25.13 लाख से ज्यादा है। राज्य में 1,000 पुरुषों पर 947 महिलाएं हैं। बालाघाट ऐसा संसदीय क्षेत्र है, जहां 1,000 पुरुषों पर 1,014 महिलाएं हैं।

उन्होंने आगे बताया कि राज्य में कुल 64,523 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें सहायक केंद्रों की संख्या 317 होगी। लगभग 3,500 मतदान केंद्र ऐसे होंगे, जिनका पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालन किया जाएगा, इसके अलावा 250 मतदान केंद्र दिव्यांगों द्वारा संचालित किए जाएंगे।

Published: undefined

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि राज्य में चार चरणों में चुनाव होने हैं। आचार संहिता लागू हो चुकी है और लाइसेंसी हथियारों जमा किए जा रहे हैं। राज्य में 2,84,503 लाइसेंस वाले हथियार हैं, जिनमें से लगभग 2.15 लाख हथियार जमा किए जा चुके हैं। लगभग 500 नाकों पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है। मतदान दलों और ईवीएम को ले जाने वाले वाहनों में जीपीएस लगा होगा, जिससे उनकी उपस्थिति के बारे में आसानी से पता किया जा सकेगा।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined