हालात

नीट पेपर लीक: राहुल गांधी का बड़ा हमला, ‘22 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर, धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें’

राहुल गांधी ने कहा कि जब लाखों युवा सड़कों पर हैं, 22 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है और पीएम मोदी चुप हैं, सरकार टालमटोल करने में व्यस्त है। जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता और नीट जैसे पेपर लीक रोकने के लिए पुख्ता व्यवस्था नहीं बनती, हम रुकेंगे नहीं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

नीट-यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को एक बार फिर मोदी सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तब तक शांत नहीं बैठेगी, जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते और परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित नहीं बनाया जाता।

Published: undefined

राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी तब तक चैन से नहीं बैठेगी, जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) जैसी परीक्षा में पेपर लीक को रोकने के लिए एक पुख्ता व्यवस्था लागू नहीं हो जाती।

उन्होंने हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का एक वीडियो साझा किया, जिसमें नीट परीक्षा के पेपर लीक का मुद्दा उठाया गया और प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रधान के खिलाफ नारे भी लगाए।

Published: undefined

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, “जब लाखों युवा सड़कों पर हैं, 22 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है और प्रधानमंत्री चुप हैं, तब सरकार प्रतिक्रिया देने पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रही है, बल्कि टालमटोल करने में व्यस्त है।”

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा, “जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता और नीट जैसे पेपर लीक रोकने के लिए पुख्ता व्यवस्था नहीं बनती, हम रुकेंगे नहीं।”

पेपर लीक होने के कारण नीट-स्नातक परीक्षा रद्द होने के बाद से कांग्रेस मांग कर रही है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान या तो इस्तीफा दें या उन्हें बर्खास्त किया जाए।

Published: undefined

नीट-यूजी पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। जिसके तहत जयपुर, दिल्ली और बेंगलुरु समेत कई बड़े शहरों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर भारी प्रदर्शन किया। कांग्रेस और उसके युवा संगठन 'यूथ कांग्रेस' और छात्र संगठन 'NSUI' ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी मोर्चा खोल दिया है।

कांग्रेस ने मांग की है कि 22 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य के साथ हुए इस खिलवाड़ की जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें। विपक्ष का आरोप है कि बीजेपी ने एक ऐसा भ्रष्ट सिस्टम बना दिया है जहां पैसे वालों को पेपर मिल जाता है और गरीब और मेहनती छात्रों का भविष्य अंधकार में डूब जाता है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined