हालात

NEET Paper Leak के बीच पटना हॉस्टल में छात्रा ने की खुदकुशी, अधूरा रह गया डॉक्टर बनने का सपना

NEET पेपर लीक विवाद के बीच पटना के हॉस्टल में समस्तीपुर की छात्रा श्रुति कुमारी ने आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच जारी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

नीट पेपर लीक विवाद के बीच बिहार की राजधानी पटना से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। समस्तीपुर की रहने वाली छात्रा श्रुति कुमारी ने पटना के एक हॉस्टल में खुदकुशी कर ली। श्रुति पिछले दो सालों से नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। जिस कमरे में वह डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही थी, उसी कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। इस घटना ने एक बार फिर छात्रों पर पड़ रहे मानसिक दबाव और नीट विवाद को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Published: undefined

पटना के हॉस्टल में मिला छात्रा का शव

घटना पत्रकार नगर थाना क्षेत्र स्थित सचिवालय कॉलोनी के 2A/26 स्थित राधे कृष्ण हॉस्टल की है। मंगलवार, 2 जून को छात्रा का शव उसके कमरे में मिला। श्रुति समस्तीपुर की रहने वाली थी और साल 2024 से पटना में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। जानकारी के अनुसार, रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चली गई थी, लेकिन सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिवार को सौंपा जाएगा।

Published: undefined

दोस्तों ने बताई छात्रा की मानसिक स्थिति

बताया जा रहा है कि श्रुति करीब 10 दिन पहले ही अपने गांव से पटना लौटी थी। उसके दोस्तों के अनुसार, वह अक्सर कहती थी कि उसके माता-पिता उससे बातचीत नहीं करते थे। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और छात्रा की मौत के कारणों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

Published: undefined

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

इससे पहले मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले की रहने वाली आकांक्षा चतुर्वेदी की मौत का मामला भी चर्चा में रहा था। परिवार का कहना था कि वह पढ़ाई में बेहद होनहार थी और नीट परीक्षा को लेकर काफी उत्साहित थी। लेकिन पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद वह गहरे सदमे में चली गई थी। परिजनों के मुताबिक उसने खाना-पीना छोड़ दिया था और लोगों से बातचीत भी कम कर दी थी।

आकांक्षा एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आती थी। उसके पिता ने उसे डॉक्टर बनाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए 15 लाख रुपये का कर्ज लिया था। परिजनों का दावा था कि पेपर लीक की घटना ने उसकी उम्मीदों को गहरा झटका पहुंचाया। उसने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि उसने अपने माता-पिता के लिए सब कुछ बर्बाद कर दिया है। यह मानसिक बोझ वह सहन नहीं कर सकी।  

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined