
यह अब आधिकारिक है। कोरोनो वायरस वैरिएंट ओमिक्रॉन एक्सई का पहला मामला मुंबई में पाया गया है और इसकी पुष्टि एनसीडीसी, दिल्ली ने की है। संक्रमित एक 67 वर्षीय पुरुष है, जिसने मुंबई से गुजरात के वडोदरा की यात्रा की थी, जहां उसे 12 मार्च को हल्का बुखार हुआ था।
उनके नमूने जीनोम अनुक्रमण परीक्षणों के लिए भेजे गए थे और शनिवार को जो परिणाम आए, उसमें ओमिक्रॉन एक्सई पाया गया। उन्हें पूरी तरह से कोविशील्ड का टीका लगाया गया था, पूरी तरह से एसिम्पटोमैटिक और स्थिर हैं, और अब उनके संपर्कों का पता लगाने की प्रक्रिया चल रही है।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीकी महिला फिल्म कोस्ट्यूम डिजाइनर को ओमिक्रॉन एक्सई वेरिएंट से संक्रमित घोषित किया गया था, लेकिन बाद में केंद्र ने इससे इनकार किया।
सरकार ने कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि जीनोमिक संरचना में बार-बार बदलाव वायरस के प्राकृतिक जीवन चक्र का हिस्सा है। साथ ही लोगों को सभी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 09 Apr 2022, 9:29 PM IST