कर्नाटक के मैसूर जिले की एपीएमसी बाजार में किसानों ने फसलों का सही दाम नहीं मिलने से नाराज होकर अपनी फसलों को सड़कों पर फेंक दिया। एपीएमसी बाजार के अध्यक्ष ने बताया कि भारी बारिश के चलते गोभी, टमाटर और बीन्स के दाम में भारी गिरावट से नाराज किसानों ने इन्हें सड़कों पर फेंक दिया है। उन्होंने कहा कि वे विक्रेताओं से इस बारे में बात करेंगे।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर सीतापुर के जिलाधिकारी ने देर शाम दिवंगत कमलेश तिवारी को मुआवजे के तौर पर 15 लाख रुपये का चेक सौंपा। इसके साथ ही सरकार ने परिवार के रहने के लिए जिले के महमूदाबाद में एक घर की भी व्यवस्था की है।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक कार के बड़े पोखर में गिरने से उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने बताया कि यह हादसा जिले निर्मंद क्षेत्र में शिल्ली गांव के पास हुआ है।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
कमलेश तिवारी हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपियों अश्फाक और मोइनुद्दीन को अहमदाबाद से उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है। आज दिन में एक स्थानीय अदालत ने यूपी पुलिस को दोनों की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी थी। इसी के तहत देर शाम यूपी पुलिस दोनों को लेकर हवाई जहाज से यूपी के लिए रवाना हो गई है।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
धनशोधन के एक मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार आज देर शाम जेल से बाहर आ गए। उन्होंने संकट के समय साथ देने के लिए देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि संकट की घड़ी में साथ देने के लिए सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
कर्नाटक के मडिकेरी से बीजेपी विधायक अप्पाचू रंजन ने राज्य के शिक्षा मंत्री को इतिहास की पाठ्यपुस्तकों से टीपू सुल्तान के जिक्र को हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि टीपू सुल्तान को एक स्वतंत्रता सेनानी के रूप में गलत तरीके से चित्रित किया गया है। इतिहास को गलत तथ्यों के साथ नहीं लिखा जाना चाहिए।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर मोदी सरकार के 4 चरणों में काम करने के तरीकों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का पहला स्टेप मर्ज करना, दूसरा स्टेप कुप्रबंधन, तीसरा स्टेप बड़ा नुकसान दिखाना और चौथा स्टेप क्रोनी कैपिटलिस्ट को सस्ता बेचना है।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के सीआरपीएफ कैंप पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका है। इस घटना में एक जवान की मामूली रूप से घायल होने की खबर है।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
अयोध्या केस के फैसले के पहले मध्य प्रदेश के डीजीपी विजय कुमार सिंह ने सभी जिलों को जारी किया अलर्ट। अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों की लिस्ट बनाने और सोशल मीडिया पर नजर रखने को कहा है। साथ ही ड्रोन से निगरानी करने का भी आदेश दिया है।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
जिहादी समूहों से खुद को खतरा बताने के बाद फायरब्रांड हिंदू नेता साध्वी प्राची ने बुधवार को कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश एक मिनी पाकिस्तान (छोटा पाकिस्तान) में बदल गया है। उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लेने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहिए कि वे फतवा जारी करने वालों से सख्ती से निपटें।
उन्होंने कहा कि अभी तक में बिना किसी भय के देश में भ्रमण करती थी, लेकिन लखनऊ में कमलेश तिवारी और मेरठ में मुकेश शर्मा की हत्या के बाद मैं आशंकित महसूस करती हूं।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
कर्नाटक के पास कोस्ट गार्ड के जहाज सावत्रीबाई फुले ने समुद्र में फंसे ओडिशा के मछुआरे को बचाया। बता दें कि मछुआरे के गायब होने की सूचना मिली थी।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिन्दू संगठन के नेता कमलेश तिवारी की पत्नी को 15 लाख रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही परिवार को तहसील महमूदाबाद, जनपद सीतापुर में एक आवास की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिये हैं।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
पूर्व विधायक सुभाष चोपड़ा को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं कीर्ति आजाद को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस नवंबर के शुरुआत में देश भर में प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस ने बीते 12 सितंबर को एलान किया था कि आर्थिक मंदी के मुद्दे पर पार्टी 15 से 25 अक्टूबर के दौरान देशव्यापी प्रदर्शन करेगी लेकिन त्यौहारों की तारीख और दो राज्यों के चुनाव के कारण इस योजना को आगे बढ़ा दिया गया था।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
पुलिस अधीक्षक (एसपी) बीकानेर ने एक आदेश जारी कर 1 नवंबर तक सभी पुलिस कर्मियों का विवरण मांगा है जिनका वजन और पेट ज्यादा है। इन पुलिसकर्मियों को अपने वजन, सीने का माप और पेट के घेराव का विवरण देने को कहा गया है।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
दिल्ली की अवैध कॉलोनियों को नियमति करने के केंद्र के फैसले पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोग इसकी मांग बहुत पहले से कर रहे थे। केंद्र सरकार को इस फैसले के लिए धन्यावाद।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर एवं फिल्म डायरेक्टर रेमो डिसूजा के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। रेमो पर एक व्यक्ति के साथ 5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई के दौरान गैरहाजिर रहने पर गाजियाबाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के वट्टू में आतंकियों ने मंगलवार की रात एक स्कूल में आग लगा दी। रात में अचानक गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल से लोगों ने आग की लपटें निकलते देखा।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
पटना सिविल कोर्ट से आज तीन अपराधी फरार हो गए। उन्हें पटना के फुलवारी शरीफ जेल से एक मामले में सुनवाई के लिए अदालत लाया गया था।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
नीतीश कुमार ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग का समर्थन किया है। बदरपुर में जनता दल यू दिल्ली प्रदेश कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते नीतीश कुमार ने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को रबी की फसलों के समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी समेत कई अहम फैसले लिए। गेहूं का एमएसपी 1840 रुपए से बढ़कर अब 1925 रुपए प्रति क्विंटल हो गया।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
मोदी सरकार ने बीएसएनएल और एमटीएनएल के रिवाइवल प्लान को मंजूरी दे दी है। सरकार 15 हजार करोड़ का राहत पैकेज देगी। इसके साथ ही सरकार ने बीएसएनएल और एमटीएनएल के विलय की योजना को भी मंजूरी दे दी है।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, “कैबिनेट ने दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले 40 लाख लोगों को मालिकाना हक देने का ऐतिहासिक फैसला लिया है।”
दिल्ली में कुल 1797 अनियमित कॉलोनी हैं। तीन कॉलोनियां नियमित नहीं होंगी। इसमें सैनिक फार्म, महेंद्रू इन्क्लेव और अनंतराम डेयरी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह अनियमित कॉलोनियां सरकारी जमीन, खेती की जमीन और ग्राम सभा की जमीन पर बनी हैं। कॉलोनियों को नियमित करने के दौरान सर्कल रेट का कुछ प्रतिशत रेग्यूलरेजाइशेन फीस के तौर पर लिया जाएगा।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
जेट एयरवेज के खिलाफ अपने यात्रियों को किराए को वापस करने में कथित विफलता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
कमलेश तिवारी हत्याकांड में गुजरात के अहमदाबाद की एक अदालत ने मुख्य आरोपी अशफाक और मोइनुद्दीन के लिए 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर दे दी है।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
दिसंबर में होने वाले 15 सीटों के लिए कर्नाटक विधानसभा उप-चुनावों से पहले अयोग्य करार दिए विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट एक याचिका दायर की है। याचिका में उन्होंने अपील की है कि उन्हें चुनाव लड़ने की इजाजत दी जाए।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
जम्मू-कश्मीर में सीजफायर उल्लंघन के दौरान शहीद हुए नायब सूबेदार वाल्ते सुनील रावसाहेब को जम्मू में श्रद्धाजंलि दी गई। उन्होंने कल नौशेरा सेक्टर में आग के बदले अपनी जान गंवा दी।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
भारतीय वायु सेना के चीफ एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने ओमान की रॉयल एयर फोर्स और RAFO में इंडियन एयर फोर्स के बीच चल रहे इंडो-ओमान जॉइंट एक्सरसाइज 'ईस्टर्न ब्रिज' को देखने के लिए ओमान की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
पीओके के मुजफ्फराबाद प्रेस क्लब के बाहर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के विरोध में पाकिस्तान के पत्रकारों ने प्रदर्शन किया है। बुधवार को पीओके में कई पत्रकारों पर सुरक्षा बलों ने हमला किया था।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी 25 अक्टूबर को एनआरसी के मुद्दे पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगी।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली हितों के टकराव के नियम पर कहा, “इसे बदलना होगा। यह पहले से ही सीओए द्वारा किया जा रहा है, जिन प्रशासकों का आज कार्यकाल खत्म हो गया वे पहले ही इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में ले जा चुके हैं। इसलिए, हम देखेंगे कि इसमें कितना संशोधन किया जा सकता है।”
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
ताजा एनसीआरबी के आंकड़े को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, “चुनाव खत्म होते ही मौजूदा सरकार की विफलताओं के आँकड़े सामने आने लगते हैं। एनसीआरबी के आंकड़ों के बाद फसल बीमा योजना के आंकड़े हैरान करने वाले हैं। इससे पता चलता है कि बीजेपी सरकार किसानों के प्रति किस हद तक उदासीन बनी हुई है।”
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
दिल्ली के नेहरू नगर में 15 अक्टूबर को प्लास्टिक की थैली देने से इनकार करने पर बेकरी दुकान के एक कर्मचारी को कथित तौर पर मार दिया गया था। उसने बाद में दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे ने कहा, “आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उसने एक आवेदन दायर किया है। वह किशोर है जो वह नहीं है”।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
मुंबई में सौरव गांगुली ने बीसीसीआई के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “मुझे यह (ब्लेजर) तब मिला जब मैं भारत का कप्तान था। इसलिए, मैंने आज इसे पहनने का फैसला किया। लेकिन, मुझे यह महसूस नहीं हुआ कि यह इतना ढीला है।”
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
दिल्ली हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कर्नाटक कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार को 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। उनकी जमानत याचिका को ट्रायल कोर्ट ने पहले खारिज कर दिया था।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
रूस में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “मैं भारत और रूस के बीच भविष्य में ऊर्जा के क्षेत्र में एक अच्छी साझेदारी की उम्मीद करता हूं। रूस भारत के लिए सबसे पसंदीदा विदेशी निवेश स्थान है।”
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
स्टॉकहोम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “मैंने भारतीय रेलवे के निजीकरण से इनकार किया है। लेकिन मैं रेलवे में बड़े निवेश पर विश्वास करता हूं।”
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
केरल कैबिनेट ने नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुछ अपराधों के लिए जुर्माना कम करने का फैसला किया है। तेज रफ्तार वाहन चलाने पर पहली बार हल्के मोटर वाहन पर 1500 रुपये का जुर्माना लगेगा। पहले यह 1000 से 2000 के रखा गया था।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
चेन्नई में मौसम विज्ञान महानिदेशक एस बालचंद्रन ने कहा, “अगले दो दिनों के लिए हम तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभवना है। जहां तक चेन्नई और उपनगरीय क्षेत्रों का संबंध है, कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभवना है।”
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाली ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के बाहर एक युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दो बदमाशों और पहले राम-राम बोला, और फिर 5 गोलियां दाग दीं। गोली माने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के बाहर हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। यह वारदात मंगलवार की है। फिलाहल इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की हालत गंभीर है। उनके बेटे ने आरोप लगाया है कि उनके पिता को जेल में जहर दिया गया है। गौरतलब है कि नवाज शरीफ भ्रष्टाचार के मामलों में फिलहाल लाहौर के कोट लखपत जेल में बंद हैं।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
रक्षा के पीआरओ ने बताया कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सीजफायर के उल्लंघन में नायब सूबेदार वाल्ते सुनील रावसाहेब गंभीर रूप से घायल हो थे, बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
बेंगलुरु में अमृता इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने प्रदर्शन किया है। उनका आरोप है कि चौथे वर्ष के छात्र ने 21 अक्टूबर को कॉलेज प्रबंधन द्वारा उत्पीड़न के बाद आत्महत्या कर ली थी।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार बीडीसी अध्यक्षों के चुनाव के लिए मतदान कर्मी राजौरी जिला मुख्यालय से अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए हैं।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी 25 अक्टूबर को दिल्ली में अपने निवास पर 'कांग्रेस थिंक टैंक ग्रुप' के सदस्यों के साथ बैठक करेंगी। इस बैठक में राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल होंगे।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
मुंबई में विनोद राय ने कहा, “हमारा काम संविधान को लागू करना था। हमें संविधान के अनुसार, बीसीसीआई के चुनाव करवाए गए। हमारे पास केवल सुप्रीम कोर्ट का आदेश था जिसका पालन करना था।”
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक एसएस देशवाल ने कहा, “हम दोनों देशों (चीन और भारत) के बीच अच्छे संबंध हैं। हमारे पास समस्याओं को हल करने के लिए पूर्वनिर्धारित तंत्र हैं, हम देश को आश्वस्त करना चाहते हैं कि सीमाएं सुरक्षित हैं।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में शिवसेना नेता संजय राउत ने यह स्वीकार किया है कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी और बीजेपी को लोगों ने पाकिस्तन और राम मंदिर के मुद्दे पर वोट दिया था। मीडिया द्वारा संजय राउत से सवाल पूछा गया कि चुनाव में आप लोगों ने अनुच्छेद 370 और राम मंदिर का मुद्दा उठाया इस पर आप क्या कहेंगे। इस पर संजय राउत ने कहा कि राज्य के चुनाव में अनुच्छेद 370 और राम मंदिर के मुद्दे से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव में पाकिस्तान और धारा 370 का मुद्दा उठाया था, जिस पर जनता ने हमें वोट दिया था।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
कर्नाटक सरकार ने कहा, “सभी बाढ़ प्रभावित जिलों के जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में अभियान शुरू करने के लिए कहा गाय है। 24 घंटे के मेडिकल स्टाफ को राहत शिविरों में तैनात करने की आवश्यकता है, शिविर में आवश्यक दवाओं का स्टॉक भी जरूरी है।”
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर उन्हें सांप और मगरमच्छ दिखाने वाली पाकिस्तानी पॉप गायिका राबी पीरजादा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रबी पीरजादा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें गायिका ने कथित रूप से विस्फोटकों से भरी जैकेट पहन रखी है। इस तस्वीर को अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए पीरजादा ने पीएम मोदी के खिलाफ धमकी भरी बातें लिखी हैं।
इसे भी पढ़ें: मोदी को सांप-मगरमच्छ दिखाने वाली पाकिस्तानी गायिका का पाकिस्तान ने ही काटा चालान, जानिए क्या है पूरा मामला
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने गोवा के नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए गोपा में निर्माण पर रोक के संबंध में एक वकील द्वारा दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज बादामी के पास बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष बन गए हैं। उन्होंने बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया है। वे बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए गांगुली का नामांकन सर्वसम्मति से हुआ था, जबकि गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय सचिव बने। उत्तराखंड के महिम वर्मा बीसीसीआई के नए उपाध्यक्ष बने हैं।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
भारत सरकार तुर्की जाने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने सैलानियों से अत्यधिक सावधानी बरतने का अनुरोध किया है।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने आईएनक्स मीडिया केस में जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका लगाई है। फिलहाल चिदंबरम ईडीकी हिरासत में हैं। उन्हें इससे पहले सीबीआई मामले में जमानत मिल चुकी है।
जमानत याचिका में चिदंबरम ने कहा कि ईडी की गलत तकरीके से गिरफ्तार किया है। यायिका में कहा गया है कि चिदंबरम की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से गिरफ्तारी की गई थी।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में मुठभेड़ के दौरान मारे गए आतंकियों के बारे में राज्य के डीजीपी दिलबाग सिंह ने जानकारी दी है। उन्होंने प्रेस से बात की। डीजीपी ने बताया कि त्राल में अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े 3 स्थानीय आतंकवादी कल मारे गए। इससे पहले अनंतनाग में एक ऑपरेशन में भी 3 आतंकवादी मारे गए।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
सौरव गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। मुंबई में बीसीसीआई बोर्ड की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
मुंबई में सौरव गांगुली और जय शाह बीसीसीआई हेडक्वार्टर पहुंच गए हैं। बीसीसीआई की आज सालाना आम बैठक होनी है। बैठक में सौरव गांगुली को बीसीसीआई अध्यक्ष बनाने पर मुहर लग जाएगी। बीसीसीआई अध्यक्ष के लिए आज सौरव गांगुली के नाम की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
दिल्ली के डीसीपी साउथ ईस्ट के अनुसार, जामिया विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा एक शिकायत दायर की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देश पर कुछ लोगों ने कल उन पर हमला किया जब वे पांच छात्रों को जारी किए गए नोटिस का विरोध कर रहे थे।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
उत्तर प्रदेश पुलिस की एक बार फिर फजीहत हुई है। बलिया में मॉक ड्रिल के दौरान यूपी पुलिस का एक जवान आंसू गैस के गोले दागने की कोशिश कर रहा था। काफी कोशिश करने के बाद भी आंसू गैस दागा नहीं सका। इस कार्यक्रम में पुलिस के मुखिया भी मौजूद थे।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
महाराष्ट्र की कोल्हापुर पुलिस ने 39 कच्चे बम और कुछ विस्फोटक सामग्री के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के पास प्रथम दृष्टया पता चला है कि यह बम जंगली सूअर के शिकार के लिए बनाए गए थे, आगे की जांच की जा रही है।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
कर्नाटक के यदगिरि में नारायणपुर चया भगवती मंदिर क्षेत्र में भारी बारिश के बाद आंशिक रूप से जलमग्न हो गया।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
दिल्ली के तिहाड़ जेल में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुलाकात की है। मनी लॉन्ड्रिंग मामला में कर्नाटक कांग्रेस के नेता डिके शिवकुमार तिहाड़ जेल में बंद हैं।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
कर्नाटक में लगातार हो रही बारिश के बाद गडग के होसुरू गांव में एक घर आज ढह गया।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
जम्मू-कश्मीर के गवर्नर सत्यपाल मलिक ने बड़ा बयान दिया है। मलिक ने कहा, “राज्यपाल बनने के बाद मैंने इंटेलीजेंस एजेंसियों से कभी इनपुट नहीं लिया। वह न तो हमें और न ही मोदी सरकार को सच बताती हैं।”
गवर्नर मलिक ने आगे कहा, “मैंने 150 से 200 युवाओं से सीधा संवाद किया है। सभी युवा कॉलेज और यूनिवर्सिटीज में पढ़ते हैं और राष्ट्रगान के लिए खड़े नहीं होते हैं। मैंने उनसे बात की और यह सभी 25 से 30 साल की आयु के हैं। इनके सपनों को चकनाचूर कर दिया गया है, यह गुस्से में हैं और इन्हें भ्रमित किया जा रहा है।”
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
दिल्ली के जगतपुरी में एक आटा चक्की पर रखे लगभग 700 किलोग्राम अवैध पटाखे के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद एक बार महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईसी) को पत्र लिखा हैं। थोराट ने अपने पत्र में ईवीएम से छेड़छाड़ की बात कही है।
उन्होंने पत्र में कहा, “हमें लगता है कि गिनती से पहले ईवीएम को जिन स्ट्रांग रूम में रखा गया है, उसके आसपास नेटवर्क जैमर लगाना बेहद जरूरी है। लोगों के मन में इस बात का डर है कि ईवीएम से छेड़छाड़ की जा सकती है। ऐसे में जल्द से जल्द राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम की सुरक्षा को लेकर नेटवर्क जैमर लगाए जाएं।”
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
कमलेश तिवारी हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपियों को गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी पर कमलेश तिवारी की मां कुसुम तिवारी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि मैं आरोपियों की गिरफ्तारी से मैं खुश हूं। उन्होंने दोनों को फांसी दिए जाने का मांग की है।
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 23 Oct 2019, 7:48 AM IST