हालात

बड़ी खबर LIVE: भारत ने अयोध्या पर पाकिस्तान के बयान को खारिज किया, कहा- यह हमारा अंदरूनी मामला

भारत ने पाकिस्तान के उस बयान को मजबूती से खारिज किया है जिसमें पाकिस्तान ने अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर टिप्पणी की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह हमारा अंदरूनी मामला है और इसमें किसी को दखल देने की जरूरत नहीं है

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र: एनसीपी विधायकों की 12 नवंबर को बैठक, शरद पवार भी होंगे शामिल

बंगालः चक्रवाती तूफान बुलबुल को देखते हुए ममता बनर्जी ने किया कंट्रोल रूम का दौरा

भारत ने अयोध्या पर पाकिस्तान के बयान को खारिज किया, कहा- यह हमारा अंदरूनी मामला

भारत ने पाकिस्तान के उस बयान को मजबूती से खारिज किया है जिसमें पाकिस्तान ने अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर टिप्पणी की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह हमारा अंदरूनी मामला है और इसमें किसी को दखल देने की जरूरत नहीं है

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बीजेपी को दिया सरकार बनाने का न्योता

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने का न्योता दिया है। बीजेपी को 11 नवंबर तक विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा। बता दें कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 105 सीट हासिल की थी। महाराष्ट्र में 13वीं विधानसभा का कार्यकाल आज समाप्त हो गया है। हालांकि अभी तक राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी है। बता दें कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि वह अभी कार्यवाहक सीएम बने रहेंगे।

करतारपुर कोरिडोर उद्घाटन समारोह के बाद नवजोत सिंह सिद्धू और सनी देओल भारत लौटे

दिल्ली: NSA अजीत डोभाल से मिले बाबा रामदेव

बुलबुल तूफान के कारण कोलकाता एयरपोर्ट 12 घंटे के लिए किया गया बंद

सोनिया गांधी ने एसपीजी प्रमुख अरुण सिन्हा को लिखा पत्र, कहा- हमारी सुरक्षा के लिए धन्यवाद

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एसपीजी प्रमुख अरुण सिन्हा को पत्र लिखकर अबतक की सुरक्षा के लिए आभार जताया है। सोनिया गांधी ने लिखा कि मैं पूरे परिवार की ओर से एसपीजी को धन्यवाद देती हूं। जिस तरह से एसपीजी ने समर्पण, विवेक और व्यक्तिगत तरीके से हमारी देखभाल की उसकी हम गहरी प्रशंसा करते हैं और आभार व्यक्त करते हैं।

हमें सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को स्वीकार करना चाहिए: अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान

अयोध्या के फैसले पर अजमेर शरीफ़ दरगाह के दीवान सैयद ज़ैनुल आबेदीन ने कहा कि यह किसी की जीत या हार नहीं है। हमें सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को स्वीकार करना चाहिए। जो कुछ भी हुआ है, वह राष्ट्र के हित में है और हमें विवाद का अंत यहीं करना चाहिए।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिले पीएम मोदी

अयोध्या पर फैसले से सहमत नहीं: असदुद्दीन ओवैसी

एआइएमआइएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि वो अयोध्या पर फैसले से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट वास्तव में सर्वोच्च है लेकिन अचूक नहीं है। हमें संविधान पर पूरा भरोसा है, हम अपने हक के लिए लड़ रहे थे, हमें दान के रूप में 5 एकड़ जमीन की जरूरत नहीं है। हमें इस 5 एकड़ भूमि के प्रस्ताव को अस्वीकार करना चाहिए।

पंजाब: पीएम मोदी ने डेरा बाबा में करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन किया

ऐतिहासिक फैसले का सभी को सम्मान करना चाहिए: मायावती

पीएम मोदी, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और दूसरे नेताओं ने डेरा बाबा नानक में खाया लंगर

गृहमंत्री अमित शाह ने कानून-व्यवस्था को लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात: सूत्र

गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों की कानून-व्यवस्था के लिए देश के सभी मुख्यमंत्रियों से बात की है। सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्री ने सभी मुख्यमंत्रियों से राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने को कहा है।

मेरठ के संवेदनशील इलाकों में अर्धसैनिक बलों का फ्लैगमार्च

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद मामले में 40 दिन चली सुनवाई के बाद आज शनिवार को अपना ऐतिहासिक फैसला सुना दिया। पूरे देश में देशभर में अलर्ट है। मेरठ के संवेदनशील इलाकों में अर्धसैनिक बल एडीजी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में फ्लैगमार्च कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हम स्वागत करते हैं, शांति बनाए रखें लोग: अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने ट्वीट किया, “ श्रीराम जन्मभूमि पर सर्वसम्मति से आये सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का मैं स्वागत करता हूं। मैं सभी समुदायों और धर्म के लोगों से अपील करता हूं कि हम इस निर्णय को सहजता से स्वीकारते हुए शांति और सौहार्द से परिपूर्ण ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के अपने संकल्प के प्रति कटिबद्ध रहें।”

शिवसेना से संजय राउतः पहले मंदिर फिर सरकार

CM कमलनाथ: हम सब फैसले का सम्मान करें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि एक बार फिर आपसे अपील करता हुं कि सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले का हम सभी मिलजुलकर सम्मान व आदर करे।

अयोध्या के DM- फैसले पर जश्न नहीं मनाएं

फैसले के बाद अयोध्या के डीएम अनुज कुमार झा लंबे समय से विवादित जमीन पर शांतिपूर्वक समाधान के लिए हर किसी को बधाई देते हुए कहा है कि लोगों से आग्रह है कि फैसले के बाद जश्न न मनाएं। किसी तरह के अपमानजनक या उकसावे वाले व्यवहार पर कार्रवाई की जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का समर्थन, सभी समुदाय शांति बनाए रखें: कांग्रेस

पीएम मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर में सहयोग के लिए पाकिस्तानी पीएम को कहा- शुक्रिया

करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाक पीएम इमरान खान का धन्यवाद किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय के भावना का सम्मान करने के लिए इमरान खान नियाजी का धन्यवाद।

सिख समुदाय को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने सिख समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व से पहले करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन होना बहुत खुशी की बात है।

यह एक ऐतिहासिक फैसला, शांति बनाए रखे जनता: राजनाथ सिंह

सुप्रीम फैसले को अपनाएं सभी, देश में रखें अमन-चैन: नितिन गडकरी

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में मुस्लिम पक्ष को 5 एकड़ जमीन देने का आदेश: हिंदू महासभा के वकील

राजस्थान: अजमेर में कल सुबह 6 बजे तक के लिए इंटनेट सेवा बंद

अयोध्या पर फैसला: पूरे जम्मू-कश्मीर में धारा 144 लागू

राजस्थान: श्रीगंगानगर में 19 नंवबर तक लिए धारा 144 लागू

महाराष्ट्र: मुंबई शहर में कल सुबह 11 बजे तक के लिए धारा 144 लागू

अयोध्या पर फैसले के मद्देनजर मुंबई में धारा-144 लागू कर दी गई है। दोपहर 11 बजे से धारा-144 लागू की गई है। इसके अलावा पूरे शहर में 40 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

डेरा बाबा नानक पहुंचे पीएम मोदी, प्रकाश सिंह बादल से की मुलाकात

करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान पहुंचा पहला जत्था

ओडिशा: चक्रवात 'बुलबुल' के आने से पहले सड़कों पर पड़े पेड़ों को हटाया जा रहा

ओडिशा के बालासोर के बालीपाल इलाके में सड़कों पर पेड़ों को अग्निशमन सेवा के कर्मचारी हटा रहे हैं। चक्रवात बुलबुल पारादीप से 130 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व में है।

सीजेआई रंजन गोगोई घर से सुप्रीम कोर्ट के लिए निकले

अयोध्या विवाद पर फैसले से पहले उत्तर प्रदेश-नेपाल बॉर्डर सील

अयोध्या विवाद पर फैसले से पहले उत्तर प्रदेश-नेपाल बॉर्डर को सील कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की के साथ शीर्ष अधिकारियों की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है।

शिवराज चौहान बोले- वो घड़ी आ गई जिसका लंबे समय से इंतजार था, फैसले का सम्मान करें

अयोध्या भूमि विवाद पर फैसले से पहले मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज चौहान ने कहा कि वो घड़ी आ गई जिसका लंबे समय से इंतजार था, जो भी फैसला आए उसका हम सभी को सम्मान करना चाहिए।

पंजाब: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुल्तानपुर लोधी में बेर साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका

अयोध्या विवाद पर फैसले से पहले स्कूल-कॉलेज बंद, सोशल मीडिया पर खास नजर, अयोध्या छावनी में तब्दील

अयोध्या भूमि विवाद पर कुछ ही देर में सुप्रीम कोर्ट से फैसला आएगा। फैसला आने से पहले पूरे देश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर खास नजर रखी जा रही है। अयोध्या छावनी में तब्दील है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 09 Nov 2019, 9:14 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: समंदर में भिड़े भारत-PAK के जहाज, MEA ने पाक राजनियक को किया तलब, हूती ने कहा- मक्का पर नहीं दागा ड्रोन

  • ,
  • सऊदी अरब और हूतियों के बीच तनाव बढ़ा; मक्का की तरफ ड्रोन भेजने का दावा, क्राउन प्रिंस ने मिस्त्र से लगाई मदद की गुहार

  • ,
  • तमिलनाडु में अब कक्षा 8 तक के बच्चों को मिलेगा मुफ्त नाश्ता, 22 सितंबर से बढ़ेगी कामराज ब्रेकफास्ट योजना

  • ,
  • पाकिस्तान में लगाने वाला है ‘स्मार्ट लॉकडाउन’?, पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते ईंधन की खपत पर लगाम लगाने की तैयारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: महाराष्ट्र से लेकर एमपी तक बदलेगा मौसम, 18 राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं की चेतावनी