
जम्मू कश्मीर के रामबन में कुदरत का ऐसा कहर टूट पड़ा है कि हर तरफ तबाही का मंजर है। बादल फटने से भारी तबाही हुई है। रविवार तड़के भारी बारिश की वजह से अलग-अलग जगहों पर आई बाढ़ और भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि बड़ी संख्या में मकान, दुकानें और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं।
Published: undefined
वहीं 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। भूस्खलन की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग 44 बंद हो गया है, जिसकी वजह से उधमपुर में लंबा जाम लगा हुआ है। बड़े-बड़े सैकड़ों वाहन सड़क किनारे कतारों में खड़े हैं।
Published: undefined
भारतीय सेना ने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर आवाजाही बहाल करने के लिए ऑपरेशन शुरू किया है। सड़क साफ करने और उसे बहाल करने में 48 घंटे तक का समय लग सकता है। फंसे हुए यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए बनिहाल, कराचियाल, डिगदौल, मैत्रा और चंदरकोट से क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) को तैनात किया गया है। जरूरत पड़ने पर आगे की हेल्प के लिए आठ सेना की टुकड़ियां (प्रत्येक की संख्या 1/1/18) फिलहाल प्रमुख स्थानों पर स्टैंडबाय पर हैं। इस बीच, केआरसीएल, सीपीपीएल और डीएमआर समेत नागरिक निर्माण फर्मों के जेसीबी और भारी उपकरणों ने बाधित राजमार्ग पर सफाई अभियान शुरू कर दिया है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined