हालात

दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी पर NIA की बड़ी कार्रवाई, मंबई से दो गुर्गें गिरफ्तार, आज विशेष अदालत में किया जाएगा पेश

एनआईए अधिकारी ने कहा कि दोनों मुंबई के पश्चिमी उपनगरों से डी-कंपनी का सिंडिकेट चला रहा था और अवैध गतिविधियों और आतंकी फंडिंग में शामिल था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और करीबी विश्वासपात्र शकील शेख उर्फ छोटा शकील के मुंबई स्थित दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरिफ अबुबकर शेख और शब्बीर अबुबकर शेख के रूप में हुई है।

एनआईए अधिकारी ने कहा कि दोनों मुंबई के पश्चिमी उपनगरों से डी-कंपनी का सिंडिकेट चला रहा था और अवैध गतिविधियों और आतंकी फंडिंग में शामिल था। दोनों को मुंबई की विशेष एनआईए अदालत में पेश किया जाएगा, जहां एजेंसी उनकी कस्टडी रिमांड की मांग करेगी।

Published: undefined

इंटरपोल ने छोटा शकील के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था, जो पाकिस्तान से एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक सिंडिकेट संचालित करता है। वह जबरन वसूली, नशीले पदार्थों की तस्करी और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है।

एनआईए ने चल रही जांच में शामिल होने और गिरफ्तारी का सामना करने के लिए दो दर्जन लोगों को तलब किया है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामला: 'एसआईटी रिपोर्ट के बाद देंगे जवाब', इस्तीफे के बाद चंपत राय का पहला बयान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में चार दिन से जारी तेजी थमी और सोने और चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट