हालात

पंजाब-हरियाणा में खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ NIA की रेड, 15 ठिकानों पर मारा छापा

खालिस्तानी तत्वों से जुड़े लोगों पर छापेमारी हो रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

खालिस्तानी नेटवर्क को खत्म करने के लिए एनआईए लगातार कार्रवाई कर रही है। बुधवार को एक बार फिर एनआईए की तरफ से कार्रवाई की जा रही है. पंजाब और हरियाणा की करीब 15 जगहों पर एनआईए ने छापेमारी की है। खालिस्तानी नेटवर्क को खंगालने के लिए एनआईए की तरफ से रेड मारी जा रही है।

इस कड़ी में मोगा के चाड़िक के गांव झंडेवाला में बुधवार सुबह एनआईए ने लाभ सिंह नाम के व्यक्ति के यहां भी रेड मारी है। एनआईए के साथ मोगा पुलिस भी मौजूद रही. बताया जा रहा है कि एनआईए की तरफ से किसी फंडिग को लेकर पूछताछ की गई।

गौरतलब है कि एनआईए ने गैंगस्टर और खालिस्तानी गठजोड़ के खिलाफ एक्शन लेते हुए सितंबर माह में भी रेड मारी थी। छह राज्यों के करीब 51 ठिकानों पर रेड मारी गई थी। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडा और भारत के बीच तनाव के समय ये रेड मारी गई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए