
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया की पुलवामा जिले के दो स्थानों सेथरगुंड और उगरगुंड में छापे मारे गए।
अधिकारियों ने बताया कि एनआईए के कर्मियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के साथ तड़के इन स्थानों पर आवासीय भवनों पर छापे मारे। उन्होंने कहा कि ये छापे आतंकवाद के एक मामले में एनआईए की जांच का हिस्सा हैं।
Published: undefined
एनआईए ने कहा कि श्रीनगर, बडगाम, कुपवाड़ा और पुलवामा जिलों में सात स्थानों पर, जम्मू कश्मीर कोएलिशन ऑफ सिविल सोसाइटीज (जेकेसीसीएस) से जुड़े ट्रस्टों और व्यक्तियों के परिसरों पर व्यापक छापेमारी की गई, जो प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के लिए धन जुटाने में शामिल एक गैर सरकारी संगठन है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined