
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) टेरर फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर में 15 जगहों पर छापेमारी कर रही है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। कश्मीर संभाग में अनंतनाग, पुलवामा, कुपवाड़ा और श्रीनगर में छापेमारी की जा रही है, जबकि जम्मू संभाग में पुंछ और जम्मू जिलों में भी छापेमारी जारी है। अधिकारियों ने कहा, ये छापे आतंकी फंडिंग मामले में चल रही जांच का हिस्सा हैं।
इससे पहले भी एनआईए ने कई बार जम्मू कश्मीर में छापेमारी कर आतंकी गतिविधियों का खुलासा किया है। आज की छापेमारी में क्या कुछ मिला है, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि रेड पूरी होने के बाद जानकारी दी जाएगी।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए