
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) सोमवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय एजेंसी आतंकवादियों के पाक कनेक्शन का पता लगाने के लिए छापेमारी कर रही है।
सूत्रों ने बताया कि एजेंसी को सूचना मिली है कि आतंकवादियों को पाक से धन प्राप्त हो रहा है। एजेंसी उसी कनेेेेेक्शन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस संबंध में एक सरकारी अधिकारी का भी नाम सामने आया है। एजेंसी उसके ठिकानों पर भी तलाशी ले रही है।
गौरतलब है कि आतंकवादियों को पाकिस्तान से धन प्राप्त होने की सूचना पहले भी मिलती रही है। मामले में कई लोगोंं को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined