हालात

महाराष्ट्र में दर्दनाक सड़क हादसा! चंद्रपुर में ट्रक और पेट्रोल टैंकर की भीषण टक्कर, हादसे में 9 लोग जिंदा जले

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई और आग की चपेट में आकर 9 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। दुर्घटना में दोनों वाहनों के ड्राइवरों की मौत हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में शुक्रवार तड़के दर्दनाक हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक भीषण दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक और पेट्रोल टैंकर आपस में टकरा गए हैं।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई और आग की चपेट में आकर 9 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। दुर्घटना में दोनों वाहनों के ड्राइवरों की मौत हुई है। हालांकि, शव इतनी बुरी तरह से जल गए हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

इस भीषण दुर्घटना के बाद कई घंटों तक चंद्रपुर शहर की ओर जाने वाली सड़क जाम रही। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। आग की लपटों से पास के जंगल में आग लग गई।

चंद्रपुर पुलिस ने बताया कि शहर के मुख्य मार्ग पर अजयपुर गांव के पास एक पेट्रोल टैंकर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हुई है। ट्रक के टायर के फटने के बाद वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गया और उसमें भीषण आग लग गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: असम में दिखा हिंसा का ‘बंगाल मॉडल’, हमारे नेताओं पर हमले की स्वतंत्र जांच हो: कांग्रेस

  • ,
  • जमुई कांडः आरोपियों से ज्यादा उजागर करने वालों के पीछे पड़ी बिहार पुलिस! 120 सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ केस दर्ज

  • ,
  • खेल: श्रेयस अय्यर ने की जापान की तारीफ और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

  • ,
  • बिहार: जमुई घटना को लेकर तेजस्वी ने सरकार को घेरा, राज्य में बच्चियां सुरक्षित नहीं, घटना बेहद गंभीर और शर्मनाक

  • ,
  • धरती की जीवन-व्यवस्था पर बढ़ा संकट, 9 में से 7 ‘प्लैनेटरी बाउंड्री’ टूटीं, खतरे में मानव जीवनः रिपोर्ट