हालात

केरल: निपाह वायरस से दो और लोगों की मौत, अब तक 15 लोगों ने दम तोड़ा

केरल में निपाह वायरस का आतंक अभी थमा नहीं है। केरल में दो और लोगों की मौत के बाद निपाह वायरस से मौत का आंकड़ा 15 हो गया है। खबरों के मुताबिक, अभी भी केरल में 9 लोग इससे संक्रमित हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  निपाह वायरस से अब तक 15 लोगों ने तोड़ा दम 

केरल में निपाह वायरस की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। 30 मई को दो और लोगों की मौत के बाद निपाह वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 15 हो गया। कोझिकोड डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में वकील के पी मधुसूदन और स्थानीय युवक अखिल अलग-अलग अस्पताल में भर्ती थे और दोनों ने आखिरकार दम तोड़ दिया।

खबरों के मुताबिक, अभी भी केरल में 9 लोग इसकी चपेट में हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निपाह वायरस की चपेट में आने से भारतीय सेना का एक जवान की भी मौत हो गई है। केरल का रहने वाला सैनिक कोलकाता में तैनात था और 5 दिनों से निपाह वायरस से पीड़ित था। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि 28 वर्षीय सैनिक सीनू प्रसाद को कमान अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पांच दिन बाद उसकी मौत हो गई। पलक्कड़ जिले के रहने वाले सीनू प्रसाद का शव केरल नहीं लाया गया और कोलकाता में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

कोलकाता में सैनिक के परिजन अंतिम संस्कार में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि सैनिक एक महीने की छुट्टी पर केरल आया था और 13 मई को कोलकाता में अपनी ड्यूटी ज्वाइन की थी।

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरॉलजी (एनआईवी) ने पुष्टि की है कि केरल में जिस निपाह वायरस ने हाहाकार मचाया है। उस निपाह वायरस की जड़ें बांग्लादेश में भी हैं। वायरस से पीड़ित मरीजों के बलगम की जांच के दौरान यह सामने आया कि केरल में बांग्लादेश टाइप के निपाह वायरस ने लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया था। दरअसल, निपाह वायरस को दो भागों में बांटा गया है। एक मलेशिया (एनआईवीएम) और दूसरा बांग्लादेश पैटर्न (एनआईवीबी) हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: INDIA गठबंधन का ‘जन-महाभियोग’, खड़गे ने रखा CEC के खिलाफ प्रस्ताव, मीरा बोलीं- निष्पक्ष नहीं ज्ञानेश

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल

  • ,
  • कांग्रेस ने IDBI बिक्री प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठाए सवाल, जयराम बोले- फेयरफैक्स की बोली खुलने वाले दिन ही...

  • ,
  • नहीं रहे 'कांटे' और 'काबिल' के डायरेक्टर संजय गुप्ता, 59 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम

  • ,
  • मानहानि केस: यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली की अदालत ने जारी किया नया जमानती वारंट