हालात

'बिहार में तेज हवा और धुंध वजह से गिरा पुल', IAS अधिकारी के जवाब से हैरान रह गए नितिन गडकरी, कहा- कैसे संभव है

गडकरी ने कहा , "बिहार में एक पुल गिर गया था। मैंने सचिव से पुल के गिरने का कारण पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि तेज हवा और धुंध के कारण पुल गिर गया। तब मैंने कहा कि , आप एक आईएएस अधिकारी होकर ऐसी बात पर विश्वास करते हो।"

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार के सुल्तानगंज में एक निर्माणाधीन सड़क पुल के गिरने की वजह के बारे में जानकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी हैरान रह गए। दरअसल, गडकरी के सचिव ने उन्हें पुल गिरने का जो कारण बताया वो सुनकर गडकरी पूरी तरह से चौंक गए।

गडकरी ने स्वयं एक कार्यक्रम में इस वाक्ये का जिक्र करते हुए बताया , "बिहार में एक पुल गिर गया था। मैंने सचिव से पुल के गिरने का कारण पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि तेज हवा और धुंध के कारण पुल गिर गया। तब मैंने कहा कि , आप एक आईएएस अधिकारी होकर ऐसी बात पर विश्वास करते हो।"

गडकरी ने आगे कहा कि , "मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि हवा और धुंध के कारण पुल कैसे गिर सकता है। जरूर कुछ गलती हुई होगी, जिसकी वजह से यह पुल गिरा।" गडकरी ने कहा कि हमें गुणवत्ता से समझौता किए बिना पुलों के निर्माण की लागत को कम करने पर ध्यान देना चाहिए।

आपको बता दें कि, 29 अप्रैल को बिहार के सुल्तानगंज में गंगा नदी पर बन रहे सड़क पुल का एक हिस्सा आंधी के दौरान गिर गया था। जिसके गिरने के कारण को जानने के लिए केंद्रीय मंत्री ने सचिव से यह सवाल पूछा था जिसके जवाब ने उन्हें हैरान कर दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध