
बिहार विधानपरिषद में सोमवार को आरजेडी नेता राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्षी दलों द्वारा राज्य में रेप की बढ़ती घटनाओं पर जवाब मांगने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर भड़क गए। उन्होंने उल्टा पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि सत्ता में रहते हुए आरजेडी ने महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किया। यह टिप्पणी विपक्षी सदस्यों द्वारा राज्य में बढ़ते दुष्कर्म के मामलों को लेकर प्रदर्शन के बीच की गई।
Published: undefined
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्षी सदस्य दुष्कर्म की हाल की घटनाओं पर मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में दुष्कर्म की घटनाएं आम बात बन गई हैं। हंगामे के बीच सदन में मौजूद मुख्यमंत्री बोलने के लिए खड़े हुए। राजद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “जब ये लोग सत्ता में थे, तब इन्होंने कोई काम नहीं किया। महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। 2005 में हमारे सत्ता में आने के बाद बिहार का सर्वांगीण विकास हुआ है और राज्य हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।”
Published: undefined
उन्होंने उपसभापति रामबचन राय से हंगामा कर रहे सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध भी किया। हंगामे के दौरान मुख्यमंत्री और विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के बीच तीखी नोकझोंक भी देखी गई, लेकिन माइक्रोफोन बंद होने के कारण उनकी बात सुनाई नहीं दी। हंगामा जारी रहने पर उपसभापति रामबचन राय ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।
Published: undefined
सदन के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में राबड़ी देवी ने आरोप लगाया, “राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह विफल हो गई है और हर दिन हत्या एवं दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। यह सरकार अक्षम है।” उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृह विभाग संभाल रहे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस्तीफा देने की मांग की। राबड़ी देवी ने दावा किया, “गृह मंत्री ने खुद कहा था कि अगर ऐसी कोई घटना होती है, तो वह 24 घंटे के भीतर इस्तीफा दे देंगे।”
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined