बिहार के पूर्णिया जिले में पुलिस ने हत्या के आरोप में राज्य के मंत्री लेसी सिंह के भतीजे समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्थानीय पुलिस ने बताया कि लेसी सिंह का भतीजा आशीष सिंह उर्फ अथिया हत्या के तीन मामलों में कथित रूप से शामिल है।
Published: 23 Jan 2022, 8:35 AM IST
पूर्णिया के एसपी दया शंकर ने बताया कि आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। एक कुख्यात गैंगस्टर, अथिया कथित तौर पर रिंटू सिंह और बेनी सिंह की हत्या के समय मौजूद था, साथ ही नीरज झा की हत्या में अथिया मुख्य साजिशकर्ता था।
Published: 23 Jan 2022, 8:35 AM IST
दया शंकर ने कहा, 14 नवंबर, 2021 को रिंटू सिंह की हत्या के बाद, अथिया मध्य प्रदेश भाग गया। उसके परिवार के कई सदस्यों, रिश्तेदारों और ज्ञात व्यक्तियों पर तकनीकी निगरानी के बाद, अथिया के स्थान का पता चला। इसके बाद, हमने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कबूलनामे के बाद, पुलिस ने छह और लोगों को गिरफ्तार किया, जिनके बारे में कहा जाता है कि वे अथिया के शार्प शूटर हैं।
Published: 23 Jan 2022, 8:35 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 23 Jan 2022, 8:35 AM IST