हालात

चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का ऐलान, कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमान और जॉर्ज नागेल को मिलेगा सम्मान

तीनों वैज्ञानिकों को लाइट-गेटेड आयन चैनलों और ऑप्टोजेनेटिक्स से जुड़ी उनकी खोजों यानी रोशनी से दिमाग की नसों को नियंत्रित करने का तरीका खोजने के लिए सम्मानित किया गया है। इस तकनीक से रोशनी की मदद से जीवित कोशिकाओं को नियंत्रित किया और समझा जा सकता है।

चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का ऐलान, कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमान और जॉर्ज नागेल को मिलेगा सम्मान
चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का ऐलान, कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमान और जॉर्ज नागेल को मिलेगा सम्मान फोटोः सोशल मीडिया

साल 2026 के नोबेल पुरस्कारों का ऐलान सोमवार से शुरू हो गया। सबसे पहले फिजियोलॉजी या मेडिसिन क्षेत्र के विजेताओं के नाम की घोषणा की गई। इस बार तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया है। इनके नाम कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमान और जॉर्ज नागेल हैं। डाइसेरोथ अमेरिका के, जबकि हेगेमान और नागेल जर्मनी से हैं।स्वीडन के स्टॉकहोम स्थित कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट की नोबेल असेंबली ने पुरस्कार का ऐलान किया।

दुर्लभ खोज के लिए सम्मान

नोबेल कमेटी के सेक्रेटरी थॉमस पर्लमैन ने इस साल के फिजियोलॉजी या मेडिसिन के नोबेल पुरस्कार विजेताओं का ऐलान किया। पुरस्कार की घोषणा से कुछ ही पल पहले नोबेल कमेटी ने इसकी जानकारी दी थी।

नोबेल समिति के मुताबिक लाइट-गेटेड आयन चैनलों और ऑप्टोजेनेटिक्स से जुड़ी उनकी खोजों यानी रोशनी से दिमाग की नसों को नियंत्रित करने का तरीका खोजने के लिए सम्मानित किया गया है। इस तकनीक से रोशनी की मदद से जीवित कोशिकाओं, खासकर मस्तिष्क की तंत्रिका कोशिकाओं (न्यूरॉन्स) की गतिविधि को नियंत्रित किया और समझा जा सकता है।

कोशिकाओं पर रौशनी के प्रभाव का खुलासा

समिति ने इस खोज के पीछे की सोच पर प्रकाश डाला। बताया कि वैज्ञानिक पीटर हेगेमान यह समझना चाहते थे कि यह शैवाल रोशनी की तरफ कैसे तैरती है। इसी सवाल पर शोध करते हुए जॉर्ज नागेल ने शैवाल में एक खास प्रोटीन को पहचाना। जिसका नाम चैनलरोडोप्सिन है। साधारण भाषा में कहें तो यह प्रोटीन कोशिका के लिए रोशनी को महसूस करने वाले सेंसर की तरह काम करता है। वैज्ञानिकों ने आगे इसका प्रयोग दूसरी कोशिकाओं पर किया। उन्होंने चैनलरोडोप्सिन को दूसरी कोशिकाओं में डालकर देखा। इसके बाद ये कोशिकाएं भी रोशनी पड़ने पर विद्युत संकेत पैदा करने लगीं।

इसी हफ्ते सभी नोबेल पुरस्कारों का ऐलान

चिकित्सा क्षेत्र में यह पुरस्कार ऐसे वैज्ञानिकों को दिया जाता है, जिन्होंने मानव स्वास्थ्य और बीमारियों को समझने, उनके इलाज या चिकित्सा विज्ञान को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया हो। इस साल के नोबेल प्राइज शेड्यूल की बात करें तो जहां सोमवार को मेडिसिन के पुरस्कार की घोषणा हुई, वहीं मंगलवार (6 अक्टूबर) को भौतिकी, 7 अक्टूबर को रसायन विज्ञान, 8 अक्टूबर को साहित्य, 9 को शांति पुरस्कार और 10 अक्टूबर को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: SIR पर SC की दो टूक- फॉर्म-6 में बदलाव को हमने मंजूरी नहीं दी, CJI बोले- किसने किया बदलाव देखेंगे

  • ,
  • बंगाल: सिदुली कोलियरी खदान में तेज धमाके के बाद अचानक घुसा पानी, बाल-बाल बची जान, मची अफरातफरी

  • ,
  • पटना: ‘दो कचौड़ी, एक समोसा, BPSSC का क्या भरोसा’, दारोगा अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा रद्द करने का फैसला वापस लेने की मांग

  • ,
  • ‘फॉर्म-6 में बदलाव की हमने मंजूरी नहीं दी', SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, केंद्र और ECI को भेजा नोटिस

  • ,
  • राहुल गांधी ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग, अभ्यर्थियों को भेजे नोटिस भी वापस लेने को कहा