हालात

ट्विन टावर गिराने के रिहर्सल और ब्लास्ट के दिन 6 घंटे बंद रहेगा नोएडा एक्सप्रेसवे, आसपास की सड़कें भी रहेंगी ठप

डायवर्जन प्लान के अनुसार ब्लास्ट के समय से 3 घंटे पहले और 3 घंटे बाद तक एक्सप्रेस-वे के 15 किमी दायरे में वाहनों पर पूरी तरह रोक रहेगी। मुख्य मार्ग के अलावा एक्सप्रेसवे के दोनों सर्विस रोड समेत उससे जुड़े सेक्टरों के अंदर की सड़कों पर भी वाहन नहीं चलेंगे।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

दिल्ली से सटे नोएडा में सुपरटेक के ट्विन टावर को गिराने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए 25 अगस्त को फुल रिहर्सल होगी और 28 को अंतिम ब्लास्ट किया जाएगा। इन दोनों दिन 6 घंटे तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे बंद रहेगा। साथ ही आसपास की सभी सड़कें बंद रहेंगी।

जानकारी के अनुसार ब्लास्ट के तय समय से 3 घंटे पहले और 3 घंटे बाद तक एक्सप्रेस-वे के करीब 15 किलोमीटर लंबे दायरे में वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक रहेगी। मुख्य मार्ग के अलावा एक्सप्रेसवे के दोनों सर्विस रोड समेत उससे जुड़े सेक्टरों के अंदर की सड़कों पर भी वाहन चलने पर रोक होगी। 6 घंटे तक वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है।

इस तैयारी में ग्रेटर नोएडा की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को महामाया फ्लाईओवर के पास से सेक्टर 37, शशि चौक, सिटी सेंटर, सेक्टर 71 होकर फेस टू की तरफ निकाला जाएगा। इसी तरह से परी चौक की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को जेपी अस्पताल से पहले लेफ्ट लेकर बांध मार्ग पर डाइवर्ट किया जाएगा। इस मार्ग से वाहन चालक सेक्टर 94 तक आएंगे। यहां से महामाया की तरफ होकर अपने गंतव्य की तरफ आगे बढ़ सकेंगे।

एनएसईजेड से एल्डिको चौक और सेक्टर 108 जाने के लिए एल्डिको चौक से पंचशील अंडरपास की ओर जाना होगा। एनएसईजेड, सेक्टर 83 से सेक्टर 92 चौक और श्रमिक कुंज जाने के लिए एल्डिको चौक से पंचशील अंडरपास की तरफ जाना होगा। सेक्टर 93, श्रमिक कुंज चौक से सेक्टर 82 जाने के लिए श्रमिक कुंज चौक से गेझा तिराहे की ओर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

इसी तरह सेक्टर 105 हाजीपुर, सेक्टर 108 से एल्डिको चौक होकर सेक्टर 83, फेज टू, एनएसईजेड जाने वालों को सेक्टर 105 और 108 चौक से गेझा तिराहे या नोएडा एक्सप्रेस वे की ओर भेजा जाएगा। सेक्टर 82 श्रमिक कुंज से फरीदाबाद फ्लाईओवर का उपयोग कर सेक्टर 132 जाने वाले वाहनों को शगुन चौक से सेक्टर 108 की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

ट्विन टावर मामले में डायवर्जन का खाका तैयार कर लिया गया है। दोनों दिन करीब 6 से 7 घंटे एक्सप्रेस वे पर आवाजाही प्रभावित रहेगी। जल्दी प्लान को अंतिम रूप दिया जाएगा। ऐसे में रिहर्सल और फाइनल ब्लास्ट के दिन इस मार्ग या आसपास के मार्ग से जाने-आने वालों को इसके हिसाब से अपनी यात्रा करनी चाहिए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मुंबई: रकुलप्रीत सिंह-वासु भगनानी से जुड़े 12 ठिकानों पर IT की छापेमारी, विदेशों में पैसे भेजने के आरोप

  • ,
  • दिल्ली में कंस्ट्रक्शन पर लगेगी रोक, पार्किंग चार्ज डबल, 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का भी ऐलान, जानें सरकार ने क्यों लिया फैसला?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC के चुनाव चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ECI को 3 महीने में फैसला लेने का निर्देश

  • ,
  • बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली कोर्ट का नोटिस, महिला पहलवानों ने बरी किए जाने को दी है चुनौती

  • ,
  • ‘विपक्ष पर ED-CBI, जनता पर थप्पड़, 'तानाशाह' BJP-RSS अब हिंसा पर उतारू हैं’, प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर बोले खड़गे