हालात

नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग, 12वीं मंजिल के फ्लैट से उठीं लपटें, मची अफरा-तफरी

नोएडा के सेक्टर-74 स्थित IVY County सोसाइटी के 12वें फ्लोर पर फ्लैट में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-74 स्थित IVY County हाईराइज रिहायशी सोसाइटी में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बहुमंजिला इमारत के 12वें फ्लोर पर स्थित फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि फ्लैट की खिड़कियों और बालकनी से ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा। घटना के बाद पूरी सोसाइटी में दहशत का माहौल बन गया।

Published: undefined

मौके पर पहुंचीं दमकल की कई गाड़ियां

12वीं मंजिल पर आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग की गंभीरता को देखते हुए कई फायर टेंडर तैनात किए गए हैं। ऊंचाई पर लगी आग तक पहुंचने के लिए दमकलकर्मी हाइड्रोलिक क्रेन और आधुनिक अग्निशमन उपकरणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

आग पर काबू पाने के साथ-साथ यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि फ्लैट या इमारत के किसी हिस्से में कोई व्यक्ति फंसा न रह जाए। फिलहाल बचाव अभियान लगातार जारी है।

Published: undefined

एहतियातन खाली कराया गया टावर

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित टावर और उसके आसपास के फ्लैटों को तत्काल खाली करा लिया गया। सोसाइटी में मौजूद लोगों को सीढ़ियों के जरिए सुरक्षित नीचे उतारा गया। आग और धुएं के फैलने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं, ताकि किसी तरह की जनहानि न हो।

घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में चिंता और भय का माहौल देखने को मिला। लोग अपने परिवारों के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर जाते नजर आए।

Published: undefined

आग लगने के कारणों की जांच जारी

फिलहाल आग लगने के कारणों का आधिकारिक तौर पर पता नहीं चल पाया है। शुरुआती स्तर पर शॉर्ट सर्किट या बालकनी में रखे किसी उपकरण को संभावित वजह माना जा रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

अधिकारियों के अनुसार, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्राथमिकता आग को पूरी तरह बुझाने और स्थिति को नियंत्रण में लाने की है। दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined