हालात

बिहार ही नहीं, यूपी में भी कोरोना टीकाकरण में झोल ही झोल, मृत महिला को मिली वैक्सीन की दूसरी खुराक

दरअसल 67 वर्षीय महिला को पहली खुराक अप्रैल 2021 में मिली थी और करीब एक हफ्ते बाद उनकी मौत हो गई थी। उनके बेटे को 9 दिसंबर को मोबाइल फोन पर एक मैसेज मिला, जिसके माध्यम से उनकी मां को टीकाकरण के लिए पंजीकृत करते हुए दूसरी डोज लग जाने की बात कही गई थी।

फाइल फोटोः DW
फाइल फोटोः DW 

हाल ही में बिहार में कई जगह कोरोना वैक्सीनेशन के डेटा में पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई मशहूर हस्तियों को टीका देने का खुलासा होने के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी ऐसा ही कुप्रबंधन सामने आया है। यहां के झांसी में टीके की पहली खराक लेने के बाद ही मर चुकी महिला को दूसरी खुराक देने का मामला सामने आया है।

दरअसल झांसी में एक बुजुर्ग महिला की कोरोना टीकाकरण की पहली खुराक लेने के एक सप्ताह बाद मौत हो गई थी। अब उनके बेटे के मोबाइल फोन पर मैसेज आया है कि उन्हें वैक्सीन की दूसरी खुराक मिल गई है। सोमवार को यह मामला सामने आने के बाद जिला टीकाकरण अधिकारी (डीआईओ) ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

खबरों के मुताबिक मृतक 67 वर्षीय महिला को पहली खुराक अप्रैल 2021 में मिली थी और करीब एक हफ्ते बाद उनकी मौत हो गई थी। उनके बेटे को 9 दिसंबर को उनके मोबाइल फोन पर एक मैसेज मिला, जिसके माध्यम से उनकी मां को कोरोना टीकाकरण के लिए पंजीकृत किया गया था। मैसेज में बताया गया कि महिला को दूसरी बार टीका लगाया गया है।

यह घटना राजघाट शहरी पीएचसी में हुई जहां इसाईटोला कॉलोनी की रहने वाली महिला को वैक्सीन की पहली खुराक मिली थी। डीआईओ रविशंकर ने कहा कि उन्होंने पीएचसी प्रमुख डॉ तृप्ति पाराशर और एएनएम ज्ञान देवी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जो उस समय ड्यूटी पर थीं। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है और हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह लिपिकीय गलती थी या जानबूझकर की गई थी। इसका जवाब मिलने के बाद हम आगे की कार्रवाई करेंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध