हालात

मशहूर गायक और संगीतकार बप्‍पी लाहिड़ी नहीं रहे, मुंबई के एक अस्पताल में निधन

मशहूर गायक और संगीतकार बप्‍पी लाहिड़ी का निधन हो गया है। मुंबई के एक अस्पताल में बप्‍पी लाहिड़ी ने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 69 साल थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मशहूर गायक और संगीतकार बप्‍पी लाहिड़ी का निधन हो गया है। मुंबई के एक अस्पताल में बप्‍पी लाहिड़ी ने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 69 साल थी। मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में वह भर्ती थे। अस्पताल ने उनके निधन की पुष्टि की है।

Published: 16 Feb 2022, 8:24 AM IST

बताया जा रहा है कि लाहिड़ी को एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। इस बीच मंगलवार को उनकी तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को घर बुलाया। इसके बाद उन्हें फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं।

Published: 16 Feb 2022, 8:24 AM IST

बप्पी लाहिड़ी को "डिस्को किंग" के रूप में जाना जाता था। उनका जन्म 1952 में पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में शास्त्रीय संगीत में एक समृद्ध परंपरा वाले परिवार में हुआ था। उन्होंने 19 साल की उम्र में संगीत निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया। उनके पिता अपरेश लाहिड़ी एक मशहूर बंगाली गायक थे और उनकी मां, बंसारी लाहिड़ी एक संगीतकार और एक गायिका थीं, जो शास्त्रीय संगीत और श्यामा संगीत में पारंगत थीं।

Published: 16 Feb 2022, 8:24 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के निधन पर दुख जताया। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, "बप्पी लाहिरी जी का संगीत सर्वांगीण था और विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता था। उनका जीवंत स्वभाव सभी को याद रहेगा। उनके निधन से दुखी हूं।"

Published: 16 Feb 2022, 8:24 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 16 Feb 2022, 8:24 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस ने ओडिशा की 2 लोकसभा और विधानसभा की 8 सीट के लिए उम्मीदवार का ऐलान किया, देखें पूरी लिस्ट

  • ,
  • तारक मेहता... में सोढ़ी बन चुके गुरुचरण सिंह आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, साथी कलाकारों ने ठीक होने की जताई उम्मीद

  • ,
  • BSP नेता आकाश आनंद ने आतंकवादियों से की BJP सरकार की तुलना, आचार संहिता समेत कई धाराओं में केस दर्ज

  • ,
  • बरनाला में किसानों और बेरोजगारों का जोरदार प्रदर्शन, वादे पूरे नहीं होने पर पूरे पंजाब में AAP के विरोध का ऐलान

  • ,
  • ओडिशा में BJP-BJD पर बरसे राहुल गांधी, बोले- मोदी-पटनायक में मिलीभगत, दोनों कुछ कॉर्पोरेट्स को पहुंचा रहे लाभ