हालात

'कुछ नहीं बदलेगा, भारत को शुल्क देना होगा और हम शुल्क नहीं देंगे', सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ट्रंप

यह पूछे जाने पर कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारत के साथ व्यापार समझौते की रूपरेखा की स्थिति क्या होगी, इस पर ट्रंप ने कहा, ‘‘कुछ नहीं बदलेगा।’’ इस समझौते पर हस्ताक्षर जल्द होने की संभावना है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  फोटोः सोशल मीडिया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने व्यापक शुल्कों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने पर कहा कि भारत के साथ व्यापार समझौते में ‘‘कुछ नहीं बदलेगा’’ और भारत को शुल्क देना होगा।

दरअसल अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप द्वारा कई देशों के खिलाफ लगाए गए व्यापक शुल्क वृद्धि के आदेशों को शुक्रवार को रद्द कर दिया जिसे ट्रंप ने निराशाजनक करार दिया। साथ ही उन्होंने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कहा कि वह वैश्विक स्तर पर 10 प्रतिशत शुल्क लागू करने के लिए एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे।

Published: undefined

भारत शुल्क का भुगतान करेगा, हम शुल्क नहीं देंगे- ट्रंप

ट्रंप ने संवाददाता सम्मेलन में एक बार फिर अपना दावा दोहराया कि उन्होंने पिछले साल गर्मियों में शुल्क की धमकी देकर भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाया था। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने उनके अनुरोध पर रूसी तेल की खरीद में काफी कमी की है।

ट्रंप ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का वाशिंगटन और नई दिल्ली के बीच इस महीने की शुरुआत में घोषित व्यापार समझौते पर कोई असर नहीं पड़ेगा, साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अपने ‘‘अच्छे’’ संबंधों पर भी चर्चा की।

यह पूछे जाने पर कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारत के साथ व्यापार समझौते की रूपरेखा की स्थिति क्या होगी, इस पर ट्रंप ने कहा, ‘‘कुछ नहीं बदलेगा।’’ इस समझौते पर हस्ताक्षर जल्द होने की संभावना है।

उन्होंने कहा “कोई बदलाव नहीं होगा। वे (भारत) शुल्क का भुगतान करेंगे और हम शुल्क नहीं देंगे। इसलिए भारत के साथ समझौता यही है कि वह शुल्क देगा यह पहले की स्थिति से उलट है। मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी सज्जन व्यक्ति हैं, लेकिन वह अमेरिका के उन लोगों से कहीं ज्यादा होशियार थे जिनसे वह वार्ता कर रहे थे, वह हमसे अनुचित फायदा उठा रहे थे। इसलिए हमने भारत के साथ एक समझौता किया। अब यह एक निष्पक्ष समझौता है और हम उन्हें शुल्क नहीं दे रहे हैं, जबकि वे शुल्क दे रहे हैं। हमने थोड़ा बदलाव किया।’’

ट्रंप ने कहा, “भारत के साथ समझौता जारी है… सभी समझौते जारी हैं, हम बस इसे एक अलग तरीके से करेंगे।”

Published: undefined

भारत के साथ संबंध पर ट्रंप

भारत के साथ अपने संबंधों पर एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि भारत के साथ मेरे संबंध शानदार हैं और हम भारत के साथ व्यापार कर रहे हैं। भारत रूस से अलग हो गया है। भारत अपना तेल रूस से ले रहा था और मेरे अनुरोध पर उसने इसमें काफी कमी की, क्योंकि हम उस भयानक युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं, जिसमें हर महीने 25,000 लोग मारे जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ मेरे संबंध ‘‘मैं कहूंगा, बहुत अच्छे’’ हैं।

Published: undefined

टैरिफ के जरिए जंग रुकवाने का दाव

इसके बाद ट्रंप ने प्रेस वार्ता के दौरान दो बार यह दावा दोहराया कि उन्होंने शुल्क के जरिए भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध भी रुकवाया। जैसा कि आप जानते हैं, 10 विमान गिराए गए थे। युद्ध हो रहा था और संभवतः परमाणु युद्ध में बदल सकता था। और कल ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें रोककर 3.5 करोड़ लोगों की जान बचाई।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘और मैंने यह मुख्य रूप से शुल्क के जरिए किया। मैंने कहा, ‘देखिए, आप लड़ना चाहते हैं तो ठीक है, लेकिन आप अमेरिका के साथ व्यापार नहीं करेंगे और आप दोनों देशों पर 200 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा।’ तब उन्होंने फोन किया और कहा, ‘हमने शांति कायम करने पर सहमति बना ली है।’’’

Published: undefined

अपने दावे को ट्रंप ने फिर दोहराया

बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गाजा पर ट्रंप के ‘‘बोर्ड ऑफ पीस’’ की उद्घाटन बैठक में भाग लिया। उस बैठक में ट्रंप ने कहा था कि यदि भारत और पाकिस्तान ने लड़ाई नहीं रोकी होती तो वह दोनों पर 200 प्रतिशत शुल्क लगा देते और उन्होंने फिर दोहराया कि उन्होंने दो परमाणु-सशस्त्र पड़ोसियों के बीच युद्ध रुकवाया।

Published: undefined

इस महीने की शुरुआत में जब अमेरिका और भारत ने व्यापार पर एक अंतरिम समझौते की रूपरेखा पर सहमति की घोषणा की, तब ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर भारत पर रूसी तेल खरीद के कारण लगाए गए 25 प्रतिशत दंडात्मक शुल्क को हटा दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि नयी दिल्ली ने मॉस्को से सीधे या परोक्ष रूप से ऊर्जा आयात रोकने और अमेरिकी ऊर्जा उत्पाद खरीदने की प्रतिबद्धता जताई है।

व्यापार समझौते के तहत वाशिंगटन नई दिल्ली पर पारस्परिक शुल्क को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा।

प्रेस वार्ता में अपने वक्तव्य के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्होंने शुल्क के जरिए भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध समाप्त कराया। उन्होंने उच्चतम न्यायालय के उस फैसले की भी आलोचना की, जिसमें दुनिया भर के देशों पर लगाए गए उनके व्यापक शुल्क को रद्द कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘शुल्क का इस्तेमाल उन आठ युद्धों में से पांच को समाप्त करने के लिए भी किया गया, जिन्हें मैंने सुलझाया। मैंने आठ युद्ध सुलझाए, चाहे आपको पसंद हो या नहीं, जिनमें भारत और पाकिस्तान जैसे बड़े, संभावित रूप से परमाणु युद्ध भी शामिल हैं।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कल उस शानदार बैठक में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने हमें लड़ाई रोकने के लिए कहकर 3.5 करोड़ लोगों की जान बचाई। वे कुछ बुरा करने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन इन शुल्कों ने हमें बड़ी राष्ट्रीय सुरक्षा दी है।’’

Published: undefined

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप का नया दाव

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कुछ ही घंटों के भीतर ट्रंप ने एक घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर कर ‘‘मौलिक अंतरराष्ट्रीय भुगतान समस्याओं’’ से निपटने और ‘‘अमेरिकी श्रमिकों, किसानों और निर्माताओं के हित में व्यापार संबंधों को संतुलित करने’’ के लिए 150 दिनों की अवधि के लिए 10 प्रतिशत का अस्थायी आयात शुल्क लगाने की घोषणा की।

यह अस्थायी आयात शुल्क 24 फरवरी को रात 12 बजकर एक मिनट से प्रभावी होगा।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: अमेरिकी कोर्ट से झटके के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, अब पूरी दुनिया पर लगाया 10% एक्स्ट्रा ग्लोबल टैरिफ

  • ,
  • 'आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी...', अमेरिका के साथ ट्रेड डील में PM मोदी के ‘आत्मसमर्पण’ पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

  • ,
  • राजधानी दिल्ली को फिर दहलाने की साजिश! लश्कर के आतंकियों द्वारा IED ब्लास्ट का इनपुट, लाल किला-चांदनी चौक निशाने पर

  • ,
  • दिल्ली NCR में अब गर्मी दिखाएगी तेवर, 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तापमान, तेज हवाओं के चलते AQI में सुधार

  • ,
  • रणवीर सिंह धमकी मामला: क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, आरोपी हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी