हालात

चीन से मुंबई लाया गया कुख्यात गैंगस्टर प्रसाद विट्ठल पुजारी, 5 साल से था फरार

गैंगस्टर प्रसाद विट्ठल पुजारी (44) उत्तर-पूर्वी मुंबई के विक्रोली उपनगर का निवासी है। पुलिस के अधिकारियों की एक टीम पुजारी को सुबह फ्लाइट से मुंबई लेकर पहुंची और उसे लॉक-अप में ले जाया गया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कुख्यात गैंगस्टर प्रसाद विट्ठल पुजारी को पुलिस चीन से वापस मुंबई ले आई। इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया था।

गैंगस्टर प्रसाद विट्ठल पुजारी (44) उत्तर-पूर्वी मुंबई के विक्रोली उपनगर का निवासी है। पुलिस के अधिकारियों की एक टीम पुजारी को सुबह फ्लाइट से मुंबई लेकर पहुंची और उसे लॉक-अप में ले जाया गया।

Published: undefined

कुमार पिल्लई गिरोह का सदस्य पुजारी कई गंभीर अपराधों के मामलों में पांच साल से अधिक समय से फरार था। उसका नाम एक शिवसेना कार्यकर्ता की हत्या के असफल प्रयास, अपहरण, मौत की धमकी और मुंबई तथा अन्य स्थानों पर बिल्डरों और प्रमुख लोगों को निशाना बनाने वाले जबरन वसूली रैकेट में सामने आया था।

Published: undefined

इससे पहले 2020 में पुजारी ने अपनी मां इंदिरा विट्ठल पुजारी और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर 10 लाख रुपये की उगाही के लिए एक बिल्डर के अपहरण की साजिश रची थी। मुंबई पुलिस ने इंदिरा विट्ठल पुजारी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उनका बेटा उनकी पकड़ से बाहर था।

जांच के अनुसार, प्रसाद विट्ठल पुजारी 2008 से चीन में अस्थायी निवास वीजा पर रह रहा था। चीन उसे मुंबई पुलिस को सौंपने के लिए सहमत हो गया। इसके बाद पुलिस की टीम शनिवार को उसे मुंबई ले आई।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined