हालात

अब भारत के नक्शे पर चलकर विवादों में आए अक्षय, नेटिजंस ने उठाए खिलाड़ी कुमार के ‘देशप्रेम’ पर सवाल

अक्षय ने रविवार को सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में दिशा पटानी, मौनी रॉय, नोरा फतेही और सोनम बाजवा भी हैं। वे भारत के नक्शे पर नहीं चल रहे थे, केवल अक्षय ग्लोब में बने भारत पर चलते नजर आ रहे हैं, जिस पर लोगों का गुस्सा भड़क गया है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार अपने उत्तरी अमेरिका दौरे से पहले एक प्रमोशनल वीडियो को लेकर विवादों में आ गए हैं, जिसमें उन्हें भारत के नक्शे पर चलते हुए दिखाया गया है। अक्षय की पोस्ट पर नेटिजन्स का गुस्सा भड़क उठा है और इसे भारत के नक्शे का अनादर माना जा रहा है।

Published: undefined

अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर विवादास्पद वीडियो अपलोड किया था। वीडियो में अभिनेत्री दिशा पटानी, मौनी रॉय, नोरा फतेही और सोनम बाजवा भी हैं। वह भारत के नक्शे पर नहीं चल रहे थे, केवल अक्षय ग्लोब में बने भारत पर चलते नजर आ रहे हैं, जिस पर लोगों का गुस्सा भड़क गया है।

Published: undefined

यह वीडियो इस साल मार्च में नॉर्थ अमेरिका टूर ऑफ द स्टार्स को प्रमोट करने के लिए बनाया गया था। वीडियो को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने ट्वीट किया था- “मनोरंजनकर्ता उत्तरी अमेरिका में 100 प्रतिशत शुद्ध देसी मनोरंजन लाने के लिए तैयार हैं। अपनी सीट बेल्ट बांध लें, हम मार्च में आ रहे हैं!”

Published: undefined

इस वीडियो पर आया बैकलैश काफी अलग रहा, क्योंकि कुछ नेटिजन्स ने अक्षय की कनाडाई नागरिकता की ओर इशारा करते हुए उनकी वफादारी पर भी सवाल उठाए। बता दें कि इससे पहले सवाल उठने पर अक्षय ने कहा था कि उन्होंने अपनी कनाडाई नागरिकता छोड़ने का फैसला किया है और भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • दुनिया की खबरें: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान की दिखी घबराहट और ईरान-अमेरिका वार्ता की तारीख अभी तय नहीं

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोलीं- बार-बार बहकाने वालों को महिलाएं पहचान लेती हैं, अभी 33% आरक्षण क्यों नहीं दे रहे?

  • ,
  • बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने TMC और BJP सरकारों के खिलाफ ‘जनता का आरोपपत्र’ जारी किया, जवाबदेही की मांग की

  • ,
  • पीएम के 'अस्पष्ट' और सरसरे भाषण से परिसीमन को लेकर असमंजस में राज्य, अहम सवालों को अनदेखा कर गए मोदी

  • ,
  • प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिलाओं का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं प्रधानमंत्री, सरकार धोखाधड़ी...