हालात

अब दिल्ली में कांग्रेस के निर्माणाधीन मुख्यालय पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण के नाम पर PWD की कार्रवाई

इस कथित अतिक्रमण रोधी अभियान के समय पर कई सवाल उठ रहे हैं। जिस दिन राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने का आदेश जारी हुआ, उसी दिन पार्टी के निर्माणाधीन मुख्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई महज इत्तेफाक नहीं हो सकता। लोग इसे एक ‘क्रोनोलॉजी’ के तहत देख रहे हैं।

फोटोः ANI
फोटोः ANI 

पिछले करीब डेढ़ महीने से अडानी मुद्दे को लेकर मोदी सरकार को चौतरफा घेर रही कांग्रेस को आज झटके पर झटका लगा है। शुक्रवार को एक ओर जहां सूरत कोर्ट से सजा मिलने के आधार पर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर कांग्रेस के निर्माणाधीन मुख्यालय पर बुलडोजर चला दिया गया है।

कांग्रेस के निर्माणाधीन मुख्यालय पर यह बुलडोजर कार्रवाई पीडब्लूडी ने अतिक्रमण के आरोप में की है। हालांकि, खबरों में कहा जा रहा है कि कांग्रेस के निर्माणाधीन मुख्यालय की सीढ़ियां लोगों के पैदल चलने के लिए बने फुटपाथ पर अतिक्रमण कर बनी हुई थीं, इसीलिए पीडब्लूडी ने सर्वे के बाद यहां अतिक्रमणरोधी अभियान चलाकर तोड़फोड़ की है।

हालांकि, पीडब्लूडी की इस कथित अतिक्रमण रोधी अभियान के समय पर कई सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि जिस दिन राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने का आदेश जारी हुआ, उसी दिन पार्टी के निर्माणाधीन मुख्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई करना महज इत्तेफाक नहीं हो सकता। लोग इसे एक ‘क्रोनोलॉजी’ के तहत देख रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पश्चिम बंगाल में एसएसआर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, निर्वाचन विभाग ने बिना कारण बताए जारी की अधिसूचना

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की लहर, बीजोपी को झटका, राहुल गांधी बोले- यह जनादेश देश के हर गांव की आवाज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले- ‘गांवों ने बीजेपी के डबल इंजन को दिया करारा जवाब’

  • ,
  • दुनिया की खबरें: आतंकवाद के सवाल पर बगलें झांकते दिखे पाक मंत्री, अजरबैजान में नौकरी करने गया भारतीय युवक लापता

  • ,
  • '50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए तो राशन क्यों देना पड़ रहा है?' मनोज झा का मोदी सरकार पर हमला