हालात

अब विशाखापट्टनम स्टेशन पर रेल हादसा, यात्री ट्रेन के कई कोच में लगी आग, एक बोगी जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

विशाखापट्टनम के पुलिस आयुक्त ने बताया कि आज सुबह विशाखापट्टनम स्टेशन पर खड़ी तिरुमाला एक्सप्रेस की चार बोगियों में आग लग गई। उस समय बोगियों में कोई यात्री नहीं था। इस बीच शुरुआती जांच में पता चला है कि बी7 बोगी के शैचालय में हुए शॉर्ट सर्किट से आग भड़की।

अब विशाखापट्टनम स्टेशन पर रेल हादसा, यात्री ट्रेन के कई कोच में लगी आग, एक बोगी जलकर खाक
अब विशाखापट्टनम स्टेशन पर रेल हादसा, यात्री ट्रेन के कई कोच में लगी आग, एक बोगी जलकर खाक फोटोः IANS

देश में रेल हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा घटना में रविवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर खड़ी तिरुमाला एक्सप्रेस के कई कोच में आग लग गई। प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन में आग लगते ही वहां हड़कंप मच गया और चीख-पुकार मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना का वीडियो क्लिप भी सामने आया है जिसमें बोगी धू धू कर जलती देखी जा सकती हैं।

जानकारी के अनुसार, कोरबा से विशाखापट्टनम होते हुए तिरुमाला जा रही तिरुमाला एक्सप्रेस विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर खड़ी थी। इस दौरान एसी बोगी एम1, बी7, बी6 बोगियों में अचानक आग लग गई। ट्रेन के कई एसी बोगी में आग लगने की जानकारी मिलते ही रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। ट्रेन धू-धू कर जल रही थी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की।

इस दौरान पूरे स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोग चीखते चिल्लाते और दहशत में इधर उधर भागते भी दिखे। घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें रेलवे कोच से बड़ी-बड़ी लपटें निकलती देखी जा सकती हैं। वहीं इसे बुझाने की कोशिश करते दमकलकर्मी भी नजर आ रहे हैं। अच्छी बात ये रही कि इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे में बी7 बोगी पूरी तरह से जल कर खाक हो गई है।

विशाखापट्टनम के पुलिस आयुक्त शंका ब्रत बागची ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 7:30 बजे विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर खड़ी तिरुमाला एक्सप्रेस की चार बोगियों में आग लग गई। सौभाग्य से उस समय उन बोगियों में कोई यात्री नहीं था। इस बीच शुरुआती जांच में पता चला है कि बी7 बोगी के शैचालय में हुए शॉर्ट सर्किट से आग भड़की।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा में पेश, विपक्ष का हंगामा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले दिन ही नहीं हो सकी सुनवाई

  • ,
  • जंतर-मंतर पर पुलिस एक्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- केवल आंदोलन होने पर पुलिस ज्यादती उचित नहीं

  • ,
  • असम में भयावह बाढ़ पर राहुल गांधी बोले- सिर्फ राहत नहीं, वैज्ञानिक रोकथाम और मजबूत सिस्टम की भी जरूरत

  • ,
  • 'अगर ऐसा नहीं हुआ तो...', छात्रों को हिरासत में लिए जाने की खबर के बीच CJP ने मोदी सरकार को दी चेतावनी, याद दिलाया अपना वादा

  • ,
  • '7 हत्याओं का आरोपी बिहार का CM सड़क छाप अपराधी है', तेजस्वी बोले- छात्रों की रिहाई नहीं हुई तो...