हालात

अब लड़ाई केवल चुनाव प्रक्रिया बचाने की नहीं, बल्कि देश को बचाने की है: अखिलेश यादव

अखिलेश ने देशवासियों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि अब निर्णायक समय आ गया है, जब सभी को मिलकर देश विरोधी नकारात्मक ताकतों को हराना होगा। उन्होंने कहा कि देश को बचाने और नई आजादी के लिए तिरंगा उठाने का समय आ गया है।

अब लड़ाई केवल चुनाव प्रक्रिया बचाने की नहीं, बल्कि देश को बचाने की है: अखिलेश यादव
अब लड़ाई केवल चुनाव प्रक्रिया बचाने की नहीं, बल्कि देश को बचाने की है: अखिलेश यादव फोटोः सोशल मीडिया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल में चुनावी धांधली का आरोप लगाते हुए बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल जाकर चुनाव में “महाधांधली और महाबेईमानी” को देखने के बाद यह महसूस हुआ कि अब लड़ाई केवल चुनाव प्रक्रिया को बचाने की नहीं, बल्कि देश को बचाने की है।

Published: undefined

सपा मुख्यालय से जारी एक बयान के अनुसार अखिलेश यादव ने कहा कि आज देश उन गलत हाथों में चला गया है जो संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण, स्वतंत्रता, समता-समानता, न्याय, गरिमा, देश की एकता-अखंडता, सद्भाव, बंधुत्व, महिलाओं के मान-सम्मान तथा युवाओं, किसानों, मजदूरों, शोषित, वंचित और गरीब, यानी पीडीए के हक और अधिकारों के घोर विरोधी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपाई और उनके संगी-साथी आजादी से पहले भी देश के विरोधी थे और आजादी के बाद भी ऐसे ही हैं।

Published: undefined

सपा प्रमुख ने कहा कि अब देशवासियों को समझना होगा कि देश की एकता और व्यवस्था को कमजोर करने वाले ये लोग किसके एजेंट हैं? स्वदेशी की बात कर विदेश से पैसा लेने वाले ये लोग कौन हैं? ये संगठन गैर पंजीकृत क्यों हैं और भूमिगत क्यों रहते हैं? कोविड के नाम पर जमा चंदे का हिसाब क्यों नहीं देते हैं?

Published: undefined

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की कई नीतियों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि योजना आयोग को खत्म कर देश के विकास की दिशा कमजोर की गई, जबकि नोटबंदी और जीएसटी जैसी नीतियों से छोटे कारोबार और अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी स्कूलों को कमजोर कर आम जनता के बच्चों को शिक्षा से दूर रखने की साजिश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि साम्प्रदायिकता का जहर फैलाकर देश की एकता को तोड़ने की कोशिश हो रही है और राजनीतिक दलों को तोड़कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है।

Published: undefined

सपा अध्यक्ष ने कहा कि विश्वगुरु का दावा करने वाले, विदेश भागे देश के लुटेरों को वापस क्यों नहीं ला रहे? उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिकता फैलाकर एकता तोड़ने और राजनीतिक दलों को तोड़कर राज-व्यवस्था नेस्तनाबूद करने पर वे क्यों आमादा हैं? उन्होंने देशवासियों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि अब निर्णायक समय आ गया है, जब सभी को मिलकर देश विरोधी नकारात्मक ताकतों को हराना होगा। उन्होंने कहा कि देश को बचाने और नई आजादी के लिए तिरंगा उठाने का समय आ गया है।

Published: undefined