हालात

डिजिटल पेमेंट पर 'चुंगी': अखिलेश यादव का तंज, 'दूसरों की कमाई से कमा रही बीजेपी'

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार पहले भारत को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की बात करती थी, लेकिन अब वह लोगों के लेनदेन से कमाई करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यही उनका एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का तरीका है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

  • यूपीआई पर टैक्स का खेल, अखिलेश यादव का बीजेपी सरकार पर तीखा हमला!

  • डिजिटल पेमेंट पर 'चुंगी', अखिलेश यादव बोले- दूसरों की कमाई से कमा रही बीजेपी!

  • 'चुंगीजीवी' सरकार, अखिलेश का बड़ा आरोप, यूपीआई को बनाया वसूली का जरिया!

  • एक ट्रिलियन डॉलर का सपना दिखा रहे थे, अब जनता के लेनदेन से कमा रहे: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को कुछ उच्च-मूल्य वाले यूपीआई लेनदेन पर ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लगाए जाने के प्रस्ताव को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि यह डिजिटल भुगतानों पर ‘चुंगी’ यानी कर लगाने के बराबर है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार पहले भारत को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की बात करती थी, लेकिन अब वह लोगों के लेनदेन से कमाई करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यही उनका एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का तरीका है। उन्होंने हमें एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का सपना दिखाया। आप कह रहे हैं कि वे ‘चुंगी’ (टोल वसूली) कर रहे हैं; उन्होंने चुंगी लगा दी है।

अखिलेश यादव ने कहा,‘‘पहले व्यापारियों के लिए चुंगी समाप्त की जाती थी। लेकिन अब ‘चुंगीजीवियों’ ने ऐसी चुंगी लगा दी है कि आपको कोई भी लेनदेन करने से पहले शुल्क का भुगतान करना होगा।’’ अखिलेश यादव ने आगे आरोप लगाया कि सरकार के पास महंगाई और भ्रष्टाचार का कोई जवाब नहीं है और दावा किया कि ‘यह सरकार जाने वाली है’।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि यूपीआई को अब पैसे वसूलने का जरिया बना दिया गया है। अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘चुंगीजीवियों को पैसे वसूलने का यह तरीका बंद कर देना चाहिए।’’ इससे पहले ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यादव ने कहा, ‘‘भाजपा दूसरों की कमाई से कमाने की कोशिश में अब यूपीआई से किए गए पेमेंट पर भी शुल्क ले रही है-इस तरह कैसी ट्रिलियन-डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाई जा सकती है?’’

उन्होंने बीजेपी को ‘चुंगीजीवी’ बताया और आरोप लगाया कि वह ‘पेमेंट गेटवे’ से भी पैसे वसूल रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए