हालात

ओडिशा रेल हादसा: आज फिर से चलेगी हादसे का शिकार हुई कोरोमंडल एक्सप्रेस, 275 से अधिक यात्रियों की हुई थी मौत

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आदित्य कुमार चौधरी ने कहा, "कोरोमंडल एक्सप्रेस बुधवार से अपनी सेवाएं फिर से शुरू करने के लिए तैयार है।"

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

रेल हादसे का शिकार होने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस आज से फिर से पटरी पर दौड़ने वाली है। दोपहर तीन बजकर बीस मिनट पर यह ट्रेन पश्चिम बंगाल के शालीमार स्टेशन से चेन्नई के लिए रवाना होगी। शाम साढ़े 6 के आसपास ओडिशा के बालेश्वर बाहनगा से गुजरेगी।

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आदित्य कुमार चौधरी ने कहा, "कोरोमंडल एक्सप्रेस बुधवार से अपनी सेवाएं फिर से शुरू करने के लिए तैयार है।"

Published: undefined

गौरतलब है कि 2 जून को भीषण रेल हादसा हुआ था। ओडिशा के बालासोर जिले के बहानागा रेलवे स्टेशन के पास शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस की टक्कर पटरी पर खड़ी मालगाड़ी से हो गई थी। इसके चलते कोरोमंडल एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इसके बाद यशवंतपुर- हावड़ा एक्सप्रेस कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बों से टकरा गई और उसके डिब्बे भी पटरी से उतर गए। इस रेल हादसे में 275 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 900 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: 'लेबनान समेत सभी मोर्चों पर जंग खत्म कराए अमेरिका' ईरान बोला- समझौता टूटा तो US जिम्मेदार होगा

  • ,
  • सांसदों की बगावत के बीच उद्धव ने कहा- पार्टी प्रमुख का पद छोड़ने को तैयार, लेकिन चोरों के हाथ में नहीं जाने दूंगा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जरांगे ने मराठा आरक्षण के मुद्दे का जल्द समाधान नहीं होने पर 'बड़े आंदोलन' की चेतावनी दी

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कार्रवाई से बच रही बीजेपी सरकार, एसआईटी सिर्फ दिखावा: अजय राय

  • ,
  • दुनिया की खबरें: समझौते के तहत होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर ईरान के नए नियम और लेबनान में इजराइली हमला