हालात

UP में 'ऑपरेशन लोटस'? ओम प्रकाश राजभर बोले- जो महाराष्ट्र में हुआ, वही यूपी में होगा, BJP में शामिल होंगे शिवपाल

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि विधानसभा में सीएम योगी ने 27 बार शिवपाल यादव से कहा कि इधर आ जाओ। उनके बार-बार बोलने पर उन्होंने कहा कि घबराओ नहीं जल्दी आउंगा। लोकसभा चुनाव के पहले वे बीजेपी में शामिल होंगे, जो महाराष्ट्र में हुआ है वही यहां होने जा रहा है।

ओम प्रकाश राजभर।
ओम प्रकाश राजभर। फोटोः IANS

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान देकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में खलबली मचा दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शिवपाल यादव बीजेपी में शामिल होंगे। राजभार यहीं नहीं रुके। उन्होंने यहां तक कह दिया कि महाराष्ट्र जैसा हाल उत्तर प्रदेश में होने वाला है।

ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 बार शिवपाल यादव से कहा कि इधर आ जाओ। उनके बार-बार बोलने पर उन्होंने कहा कि घबराओ नहीं जल्दी आउंगा। लोकसभा चुनाव के पहले वे बीजेपी में शामिल होंगे, जो महाराष्ट्र में हुआ है वही यहां होने जा रहा है।”

महाराष्ट्र में क्या हुआ था?

महाराष्ट्र विकास अघाड़ी की सरकार को साल 2022 में बीजेपी ने गिरा दिया था। एकनाथ शिंदे के साथ 16 विधायक शिवसेना से बगावत कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। शिवसेना ने पार्टी में बगावत और फूट के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद राज्य में महाराष्ट्र विकास अघाड़ी की सरकार गिर गई थी। शिवसेना के बागी विधायकों ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। बागी एकनाथ शिंदे 30 जून 2022 को राज्य के नए मुख्यमंत्री बने थे।

आरोप है कि महाराष्ट्र में बीजेपी का खेल यहीं नहीं रुका। वह एनसीपी को भी तोड़ने में कामयाब रही। इसी साल जुलाई के महीने में एनसपी में फूट पड़ी थी। अजित पवार के नेतृत्व में 8 विधायकों ने एनसीपी से बगावत करते हुए राज्य की मौजूदा बीजेपी सरकार को समर्थन दे दिया था। यही नहीं 3 जुलाई 2023 को अजित पवार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली थी। अजित पवार के साथ गए विधायकों को भी मंत्री बनाया गया था।

ओम प्रकाश राजभर ने अपने बयान में इन्हीं घटनक्रमों की ओर इशारा किया है। इसी साल जुलाई में अखिलेश यावद के साथ गठबंधन तोड़ बीजेपी से हाथ मिलाने वाले ओम प्रकाश राजभर ने अपने बयान में साफ कहा है कि जो हाल महाराष्ट्र में हुआ वही उत्तर प्रदेश में होने वाला है। राजभर के बयान का मतलब यह है कि शिवपाल यादव अखिलेश के विधयकों को अपने साथ मिलाकर बीजेपी में शामिल होंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 03 Sep 2023, 12:35 PM IST

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला