
देश में ओमिक्रॉन का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 422 हो गई है। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 108 और 79 मामले हैं। ओमिक्रोन के 422 मरीजो में से 130 मरीज रिकवर हो गए हैं।
देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ती जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6,987 नए मामले सामने आए, 7,091 रिकवरी हुईं और 162 लोगों की कोरोना से मौत हो गई।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए