
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें याद किया और कहा कि उन्होंने देश को एक नई दिशा दी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने दूरदर्शी और निडर नेतृत्व से स्वतंत्र भारत में संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव रखी और देश को एक नई दिशा प्रदान की। उनके आदर्श और मूल्य आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। 'हिंद के जवाहर' को जयंती पर सादर नमन।
Published: undefined
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पोस्ट में लिखा, "पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत एक शाश्वत प्रकाश स्तंभ की तरह है, जो भारत के विचार और उनके द्वारा पोषित मूल्यों-स्वतंत्रता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक सोच-को प्रकाशित करती है। उनकी दूरदर्शिता हमारी अंतरात्मा को प्रेरित करती है और हमारे सामूहिक कार्यों को आकार देती है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, एक ऐसे नेता को श्रद्धांजलि, जिन्होंने सत्य, एकता और शांति को गहराई से संजोया। हमारे देश के भविष्य के लिए बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"
Published: undefined
कांग्रेस पार्टी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि। आधुनिक भारत के दूरदर्शी निर्माता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक सोच के उनके आदर्श आज भी राष्ट्र को विकास और तकनीकी प्रगति की ओर अग्रसर कर रहे हैं। उनकी विरासत हमारे लिए मार्गदर्शक बनी हुई है।"
Published: undefined
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पोस्ट में लिखा, "बाल दिवस के उपलक्ष्य में सभी बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश का भविष्य आप के ऊपर निर्भर है। आप सभी के अच्छे स्वास्थ्य, अच्छी शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। काबिल बनें एवं देश का नाम रोशन करें।"
Published: undefined
कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "पहले आधुनिक भारत का ख्वाब देखना और फिर उसे लोकतांत्रिक सांचे में ढालकर हकीकत में बदल देने वाली शख़्सियत, देश के सबसे बड़े प्रगतिशील नेता पंडित जवाहर लाल नेहरू को यौमे पैदाइश पर ख़िराज-ए-अक़ीदत।"
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined