हालात

पुलवामा आतंकी हमले पर गुजरात के मंत्री गणपत सिंह वसावा बोले- ‘लोकसभा चुनाव रोक दो और पाकिस्तान को ठोक दो’

गुजरात के मंत्री गणपत सिंह वसावा ने सूरत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पाकिस्तान में भी एक शोकसभा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को रोक दिया जाना चाहिए और पाकिस्तान पर हमला करना चाहिए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पुलवामा आतंकी हमले को लेकर देश भर में गुस्सा है। इस बीच गुजरात के आदिवासी विकास और पर्यटन मंत्री गणपत सिंह वसावा ने इस हमले को लेकर बड़ा बयान दिय है। उन्होंने शनिवार को एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भले ही देरी हो जाए, लेकिन पाकिस्तान पर हमला कर उसे सबक सिखाया जाना चाहिए।

वसावा ने सूरत में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “लोकसभा चुनाव से पहले पाकिस्तान में भी एक शोकसभा होनी चाहिए। आगामी चुनाव को रोक दो और पाकिस्तान को ठोक दो।”

मंत्री ने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में 2 महीने की देरी होती है तो भी ठीक है, लेकिन पाकिस्तान को एक सबक सिखाया जाना चाहिए। वसावा ने कहा कि 125 करोड़ भारतीय चाहते हैं कि हमारे सशस्त्र बल पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि हम अपने सैनिकों की मौत का निश्चित रूप से बदला लेंगे, हमें हमारे जवानों पर पूरा भरोसा है।

पुलवामा आतंकी हमले में सीआईरफीए जवानों की शहादत के बाद पूरे देश में गुस्सा है। लोग जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। लोग पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। शनिवार को मुंबई के नालासोपारा रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक ब्लॉक कर लोगों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान कई ट्रैनें प्रभावित हुई थीं। लोगों को रेलवे ट्रैक से हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था।

गौरतलब है कि गुरुवार को पुलवामा के जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 17 Feb 2019, 9:12 AM IST

  • जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • खेल: अपने कैरियर को लेकर रवींद्र जडेजा ने दिया बड़ा अपडेट और टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने से मांजरेकर हैरान

  • ,
  • यूपीः बीजेपी की महिला विधायक को मंदिर में पूजा नहीं करने दिया गया, बोलीं- हम पासी समाज से हैं, इसलिए हुआ भेदभाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • सिनेजीवन: रवि दुबे ने 'रामायण' की टीम के साथ पोस्ट की तस्वीर और अहाना कुमरा ने परिवार संग किए काशी विश्वनाथ के दर्शन