हालात

अमानातुल्लाह खान की गिरफ्तारी पर सिसोदिया भड़के, लगाए गंभीर आरोप, कहा- नेताओं को तोड़ने के लिए ऑपरेशन लोटस जारी

आप नेता अमानतुल्लाह की गिरफ्तारी पर मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट करके बीजेपी पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के हर एक नेता को तोड़ने के लिए ऑपरेशन लोटस जारी है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि पहले इन्होंने सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया, लेकिन कोर्ट में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। इन्होंने मेरे घर पर रेड डाली, कुछ नहीं मिला। फिर कैलाश गहलोत के खिलाफ एक फर्जी जांच शुरू की, और अब अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किया है। आम आदमी पार्टी के हर एक नेता को तोड़ने के लिए ऑपरेशन लोटस जारी है।

मनीष सिसोदिया ने अमानतुल्लाह खान का एक ट्वीट रीट्वीट करते हुए यह बात कही है। इसमें लिखा है, ''अमानत साहब के #ACB दफ़्तर जाने के बाद पुलिस अधिकारी घर पहुंचे और तलाशी ली. इस वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि पुलिस के अधिकारी कह रहे है कि तलाशी में कुछ नहीं मिला। लेकिन लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहलाने वाली मीडिया गलत खबर चला कर गुमराह कर रही है।''

शुक्रवार को हुई थी गिरफ्तारी

गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली के ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रेड मारी थी और उसमें बरामदगी के आधार पर देर शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें छापेमारी के दौरान उनके ठिकानों से भारी कैश के साथ कई सबूतों की बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार किया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आकाशवाणी भवन में डटे राहुल गांधी, EC जाने पर अड़े, बोले- डरे ज्ञानेश कुमार, 300 सांसदों से नहीं मिलना चाहते

  • ,
  • फिर खुली चुनाव आयोग की पोल: बंगाल में अपील ट्रिब्यूनल के पोर्टल में बेशुमार दिक्कतें, पूर्व जजों ने गिनाईं खामियां

  • ,
  • IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच बने सौरव गांगुली, फ्रेंचाइजी ने किया ऐलान

  • ,
  • ‘इंडिया’ गठबंधन के मार्च में BJD भी शामिल, जयराम रमेश का BJP पर तंज, कहा- ‘भारतीय झूठ पार्टी’ की उल्टी गिनती शुरू

  • ,
  • लखनऊ: एक ही बारिश में डूब गया ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’, रिवर फ्रंट भी पानी-पानी, फ्लडप्लेन की बाड़बंदी पर उठे सवाल