हालात

'शहादत वाले दिन, बादशाह के लिए जश्न की महफिल सजी थी', पवन खेड़ा ने बीजेपी दफ्तर में जश्न पर पीएम पर साधा निशाना

पवन खेड़ा ने कहा, "आज जिस समय सीमा पर हमारी सेना के तीन अधिकारियों के शहीद होने की दुखद खबरें आ रही थीं, उसी समय बीजेपी हेड क्वार्टर में बादशाह के लिए जश्न की महफिल सजी थी। चाहे कुछ भी हो जाए, प्रधानमंत्री अपनी वाहवाही को टाल नहीं सकते।"

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के कर्नल, मेजर और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी की शहादत को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, "आज जिस समय सीमा पर हमारी सेना के तीन अधिकारियों के शहीद होने की दुखद खबरें आ रही थीं, उसी समय बीजेपी हेड क्वार्टर में बादशाह के लिए जश्न की महफिल सजी थी। चाहे कुछ भी हो जाए, प्रधानमंत्री अपनी वाहवाही को टाल नहीं सकते।"

दरअसल अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, बटालियन कमांडेंट मेजर आशीष धनौत और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट्ट शहीद हो गए हैं। जवानों की शहादत को लेकर पूरे देश में गुस्से का माहौल है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "हमारे बहादुर सेना कर्मियों और एक डीएसपी ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एक मुठभेड़ में आतंकवादियों से लड़ते हुए देश के बहादुरों सर्वोच्च बलिदान दिया है। हम उनकी शहादत से बेहद दुखी हैं। शहीदों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है।" उन्होंने कहा, "भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है।"

वहीं राहुल गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, "जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एक आतंकवादी मुठभेड़ में हमारी सेना के दो अधिकारियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक डीएसपी की शहादत की खबर बेहद दुखद है। इस कठिन समय में, मैं शहीदों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। भारत की रक्षा के लिए उनके बलिदान को पूरा देश हमेशा याद रखेगा।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • Cyclone Akvan: चक्रवात 'अकवान' ने बदली चाल या कुछ बड़ा होने वाला है? ओडिशा में मूसलाधार बारिश से दहशत!

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP को तगड़ा झटका, CM भजनलाल के गृह जिले में 31 में से 21 सीटें जीती कांग्रेस

  • ,
  • जंतर-मंतर के डी-नोटिफिकेशन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, जवाबी हलफनामा के लिए एक सप्ताह का समय

  • ,
  • कलकत्ता हाई कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को मिली सुरक्षा 27 जनवरी तक बढ़ाई, न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी पर लगाई फटकार

  • ,
  • क्या आपके पास भी है वीजा या मास्टरकार्ड? बड़े साइबर हमले में लीक हुआ ग्राहकों का डेटा, जानें आपके खाते पर क्या होगा असर