हालात

वेलेंटाइन डे पर ‘शाहीन बाग’ ने पीएम मोदी को भेजा ‘प्यार भरा पैगाम’, महिलाएं बोलीं- हमसे बात कीजिए, नफरत नहीं

वैलेंटाइंस डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शाहीन बाग की महिलाओं ने प्यार भरा पैगाम भेजा हैं। उनका कहना है कि हमारी ये संदेश देने की कोशिश है कि “प्रधानमंत्री मोदी, आप आइए और हमसे बात करिए, नफरत मत करिए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के शाहीनबाग में सीएए और एनआरसी के खिलाफ लगभग दो महीने प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का कहना है कि 14 फरवरी यानी आज को वैलेंटाइंस-डे के मौके पर वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्यार का पैगाम देना चाहती हैं। शाहीनबाग में पिछले करीब 2 महीने से महिलाएं और बच्चे सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसकी वजह से कालिंदीकुंज मार्ग बंद है। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है, “सरकार का कोई नुमाइंदा आए, हमसे बात करे और हमको आश्वस्त करे कि हम कानून वापस ले रहे हैं।”

वैलेंटाइंस डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शाहीनबाग में प्यार का पैगाम देने के लिए गुरुवार को 'मोदी हैशटैग तुम कब आओगे' सेलिब्रेशन हुआ और प्रधानमंत्री मोदी के लिए शाहीनबाग के लोग एक टेडी बियर लेकर आए और ये संदेश देने की कोशिश की कि "प्रधानमंत्री मोदी, आप आइए और हमसे बात करिए, नफरत मत करिए।" साथ ही कहा, “शाहीनबाग आइए, प्यार के त्योहार का जश्न मनाइए, प्यार बांटिए और अपना तोहफा लेकर जाइए।”

शाहीनबाग में हुए इस कार्यक्रम में कई प्रदर्शनकारी खफा भी नजर आए। कुछ महिलाओं का कहना है कि जामिया में दो दिन पहले छात्रों के साथ मारपीट की गई और दो दिन बाद इस तरह का कार्यक्रम शाहीनबाग में करना एक गलत संदेश देना है।

बता दें कि पिछले डेढ़ महीने से ज्यादा दिनों से शाहीन बाग में महिलाएं सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 14 Feb 2020, 9:53 AM IST

  • कैंपस में विरोध-प्रदर्शन से लेकर क्राइम ब्रांच की जांच तक: IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद क्या-क्या हुआ!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: तकनीकी खराबी से थमा अमेरिका, सैकड़ों उड़ानें प्रभावित और रूस-यूक्रेन ने एक दूसरे पर किए घातक हमले

  • ,
  • कार्ति चिदंबरम ने SIR की तुलना जिम क्रो कानूनों से की, बोले- यह लोगों को मताधिकार से वंचित करने की कोशिश

  • ,
  • वंदे मातरम विवादः सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा- उम्मीद है, धार्मिक कारणों से न गाने वाले पर कार्रवाई नहीं होगी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम में दिखा हिंसा का ‘बंगाल मॉडल’, हमारे नेताओं पर हमले की स्वतंत्र जांच हो: कांग्रेस