हालात

यूपी में एक और दरिंदगी, राहुल बोले- बीजेपी का नारा ‘तथ्य छुपाओ, सत्ता बचाओ’, प्रियंका बोलीं- जनता को जवाब चाहिए

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यूपी के जंगलराज में बेटियों पर जुल्म और सरकार की सीनाजोरी जारी है। कभी जीते-जी सम्मान नहीं दिया और अंतिम संस्कार की गरिमा भी छीन ली। वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि मार्केटिंग, भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती। ये मुख्यमंत्री की जवाबदेही का वक्त है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया Santosh Hirlekar

उत्तर प्रदेश में रेप जैसी घिनौनी वारदात का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथरस और बलरामपुर के बाद अब बुलंदशहर में 14 साल की नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यूपी के जंगलराज में बेटियों पर जुल्म और सरकार की सीनाजोरी जारी है। कभी जीते-जी सम्मान नहीं दिया और अंतिम संस्कार की गरिमा भी छीन ली। बीजेपी का नारा ‘बेटी बचाओ’ नहीं, ‘तथ्य छुपाओ, सत्ता बचाओ’ है।

वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि हाथरस जैसी वीभत्स घटना बलरामपुर में घटी। लड़की का बलात्कार कर पैर और कमर तोड़ दी गई। आजमगढ़, बागपत, बुलंदशहर में बच्चियों से दरिंदगी हुई। यूपी में फैले जंगलराज की हद नहीं। मार्केटिंग, भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती। ये मुख्यमंत्री की जवाबदेही का वक्त है। जनता को जवाब चाहिए।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस के बाद बलरामपुर में एक दलित छात्रा के साथ दुष्कर्म की खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक बीए दूसरे वर्ष की छात्रा को घर लौटते वक्त अगवा कर लिया गया। बताया जाता है कि आरोपियों ने छात्रा को नशीला इंजेक्शन देकर दुष्कर्म किया और फिर पीट-पीट कर उसके हाथ पैर और कमर तोड़ दी। छात्रा के बेहद गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका था आतंकी हमला? 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी

  • ,
  • 'जनता की गाड़ियों से हो रही पेट्रोल की चोरी', राहुल गांधी ने पूछा- मोदी जी, बताइए- पेट्रोल में असल में कितना इथेनॉल है?

  • ,
  • IND vs NZ 2nd ODI: भारत के घातक गेंदबाजी के आगे कीवी बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम

  • ,
  • रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड सितारों को धमकी देने वाला पकड़ा गया, अमेरिका में गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर गिरफ्तार

  • ,
  • गाजियाबाद चौकी धमाका आतंकी हमला था? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी