हालात

'एक राष्ट्र, एक चुनाव’ बिल को मोदी कैबिनेट से मिली मंजूरी, इसी सत्र में विधेयक पेश होने की संभावना

अगले सप्ताह संसद में इसे पेश किए जाने की संभावना है। सबसे पहले यह बिल जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी के पास जाएगा और फिर इस पर सभी सियासी दलों के सुझाव लिए जाएंगे। आखिर में यह बिल संसद में लाया जाएगा और इसको पास करवाया जाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया -

'एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मोदी सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में मंजूरी दे दी है। अगले सप्ताह संसद में इसे पेश किए जाने की संभावना है। सबसे पहले यह बिल जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी के पास जाएगा और फिर इस पर सभी सियासी दलों के सुझाव लिए जाएंगे। आखिर में यह बिल संसद में लाया जाएगा और इसको पास करवाया जाएगा। इस मुद्दे पर विपक्षी दलों से बातचीत की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अर्जुन राम मेघवाल और किरेन रिजिजू को नियुक्त किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार बहुत जल्द इस विधेयक को संसद में पेश करेगी। उसके बाद विस्तार से चर्चा की जाएगी। सूत्रों की मानें तो सरकार ने यह तय कर लिया है कि यह एक व्यापक ब‍िल के रूप में पेश क‍िया जाएगा।

गौरतलब है कि'एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के पहले कार्यकाल में पूर्व राष्‍ट्रपत‍ि रामनाथ कोविंद की अगुवाई में एक कमेटी का गठन क‍िया गया था। कमेटी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मार्च में अपनी सिफार‍िशें सरकार को सौंपी थी। केंद्र सरकार ने कुछ समय पहले ही इन सिफारिशों को स्‍वीकार कर ल‍िया था। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में सिर्फ 2 चरणों में चुनाव कराने की सिफार‍िश की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जनता पर आर्थिक बोझ': मोदी सरकार की E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ यूथ कांग्रेस का हल्लाबोल, गन्ने का रस लेकर प्रदर्शन

  • ,
  • खेल: एमबाप्पे और मेस्सी ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ में सबसे आगे और मिस्र की फुटबॉल टीम का स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गन्ने का रस, नोट और गडकरी के मास्क, इथेनॉल-मिश्रित तेल के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

  • ,
  • ललिता हत्याकांड पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'हाथरस से लेकर उन्नाव तक वही पैटर्न, दोषियों को बचा रही है सरकार'

  • ,
  • पुण्यतिथि विशेषः भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर, विरह वेदना की गाथा 'बिदेसिया' 109 साल बाद भी अमर