हालात

'एक राष्ट्र, एक चुनाव' अभी नहीं, निर्वाचन आयोग ने विधि आयोग से कहा- समय चाहिए

'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर निर्वाचन आयोग ने कहा है कि यह अभी नहीं हो सकता है, इसके लिए समय चाहिए। दरअसल चुनाव आयोग ने विधि आयोग से कहा है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराने में कुछ समय लगेगा।

'एक राष्ट्र, एक चुनाव' अभी नहीं, निर्वाचन आयोग ने विधि आयोग से कहा- समय चाहिए
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' अभी नहीं, निर्वाचन आयोग ने विधि आयोग से कहा- समय चाहिए फोटोः IANS

'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर निर्वाचन आयोग ने कहा है कि यह अभी नहीं हो सकता है, इसके लिए समय चाहिए। दरअसल चुनाव आयोग ने विधि आयोग से कहा है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराने में कुछ समय लगेगा।

विधि आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रितु राज अवस्थी ने बताया कि चुनाव आयोग ने कानून पैनल के साथ परामर्श के दौरान 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के कार्यान्वयन पर कोई टिप्पणी नहीं की। न्यायमूर्ति अवस्थी ने कहा, "चुनाव आयोग ने एक साथ चुनाव के कार्यान्वयन के लिए कोई विशिष्ट समयसीमा नहीं दी है।''

विधि आयोग एक साथ चुनावों पर एक रिपोर्ट पर चुनाव निकाय, सरकारी विभागों और अन्य हितधारकों के साथ परामर्श कर रहा है। इस बीच, पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' समिति ने 23 सितंबर को अपनी पहली बैठक की और एक साथ चुनाव के विचार पर हितधारकों और राजनीतिक दलों से सुझाव लेने का फैसला किया है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद आइसा ने देशव्यापी ‘जेन-जी राइजिंग’ अभियान की घोषणा की, नेहा बोरा करेंगी नेतृत्व

  • ,
  • खेल: श्रीलंका में स्पिन के खिलाफ खुद को परखेंगे भारतीय बल्लेबाज और मेस्सी के दो गोल से इंटर मियामी जीता

  • ,
  • झारखंड सरकार से वार्ता के लिए छात्रों ने 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल घोषित किया, दो पत्रकार और एक वकील भी शामिल

  • ,
  • राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ीं, 16 करोड़ के कर्ज की वसूली के लिए बैंक ने संपत्तियों पर चिपकाया नोटिस

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, 'सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती'