हालात

झारखंड में मुहर्रम की तैयारी के दौरान बिजली का झटका लगने से एक व्यक्ति की मौत, कई घायल, अस्पताल में भर्ती

गिरिडीह के उपायुक्त (डीसी) रामनिवास यादव ने बताया कि यह घटना तब हुई जब ताजिया का ऊपरी हिस्सा बिजली के तार के संपर्क में आ गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।"

फाइल फोटोः सोशल मीडिया
फाइल फोटोः सोशल मीडिया 

झारखंड के गिरिडीह जिले में रविवार को मुहर्रम जुलूस की तैयारी के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 200 किलोमीटर दूर घोड़थंभा पुलिस चौकी के अंतर्गत चाकोसिंघा इलाके में सुबह करीब 11:30 बजे हुयी।

गिरिडीह के उपायुक्त (डीसी) रामनिवास यादव ने बताया कि यह घटना तब हुई जब ताजिया का ऊपरी हिस्सा बिजली के तार के संपर्क में आ गया।

उन्होंने कहा, "कुछ लोग ताजिया रख रहे थे तभी यह हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।"

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घायलों को गिरिडीह के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • झारखंड हाईकोर्ट ने जेपीएससी नियुक्तियों को रद्द करने के आदेश पर लगाई रोक, सरकार और आयोग से मांगा जवाब

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में लौटी रौनक, 7 दिन बाद संभला बाजार, टेलीकॉम कंपनियों को केंद्र के सख्त निर्देश

  • ,
  • कांग्रेस ने उत्तराखंड में SIR में ‘गड़बड़ियों’ के खिलाफ चुनाव आयोग के बाहर धरना दिया, अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा

  • ,
  • जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी