हालात

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया

पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की छिपी हुई जगह पर पहुंचे, तभी उन्होंने बचाव में गोलीबारी की। इसी के साथ दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के श्रीगुफवाड़ा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी। पुलिस ने कहा, "एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया और उसके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। अभी तलाश जारी है।"

पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की छिपी हुई जगह पर पहुंचे, तभी उन्होंने बचाव में गोलीबारी की। इसी के साथ दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

कश्मीर में शनिवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की तीन घटनाएं हुईं। शनिवार को पुलिस और सुरक्षा बलों ने अवंतीपोरा के त्राल इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान में दो आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया, जबकि शोपियां में पुलिस और सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में भी दो आतंकवादी भी मारे गए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का हंगामा, 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' और 'अमित शाह सदन में आओ' के लगे नारे , सदन 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • मौसम अपडेट: यूपी-बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली-NCR समेत 13 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं

  • ,
  • असम में बाढ़ से हालात गंभीर, अब तक 100 लोगों की मौत, 1.4 लाख लोग प्रभावित, अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है कई नदियां

  • ,
  • संसद परिसर में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, 'चढ़ावा चोरी' और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर अमित शाह से मांगा जवाब

  • ,
  • मध्य प्रदेश में बारिश से बढ़ी मुश्किलें, भोपाल-डिंडोरी समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी